चित्तौड़गढ़ - सेंटपॉल स्कूल के सर्वेंट क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवती का शव, दो साल से स्टाफ के लिए बना रही थी भोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में सीबीएन की ने पकड़ी मकान में चल रही ड्रग फैक्ट्री, लाखों रुपए मूल्य का मादक पदार्थ बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...? * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में सीबीएन की ने पकड़ी मकान में चल रही ड्रग फैक्ट्री, लाखों रुपए मूल्य का मादक पदार्थ बरामद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़ जेल में मिली भगत का खेल, पैसे लेकर उपलब्ध करवाई निषिद्ध सामग्री, विभाग की जांच में हुआ खुलासा, प्रकरण दर्ज * चित्तौड़गढ़ - भाजपा नेता रमेश ईनाणी हत्याकांड, संत भजनाराम की हुई गिरफ्तारी, शूटर उपलब्ध कराने का आरोप * चित्तौड़गढ़ - हफ्ता वसूली के लिए हाथ ठेलों पर तोड़-फोड़ करने वाले गिरफ्तार, उसी चौराहे पर निकाला जुलूस, जिससे जनता में खत्म हो डर * चित्तौड़गढ़ - उदयपुर-मंदसौर ट्रेन को बे पटरी करने की साजिश, ट्रेक पर थी लोहे की प्लेटें, इंजन का प्रेशर पाइप फटा * चित्तौड़गढ़ / राशमी - अनियंत्रित कार पलटी, युवक की मौत * चित्तौड़गढ़ - सरकार और ग्राहक दोनों को लग रहा चुना, बिना कन्वर्जन कट रही कालोनियां * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी की 11 साल की बेटी जिनिशा आंजना ने साउथ अफ्रीका में लहराया तिरंगा * चित्तौड़गढ़ - राजसमंद को नोटिस चित्तौड़ में कारवाई कब..! * चित्तौड़गढ़ - समझ से परे सरस का स्वदेशी बहिष्कार, उत्पादों की कमी या फिर सांसद का विरोध * चित्तौड़गढ़ - रमेश ईनाणी हत्याकांड का मामला, नामजद होने से संत रमताराम व भजनाराम रामस्नेही संप्रदाय से बाहर * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - सीट बेल्ट को लेकर हुवे विवाद में चालक को ले जाने के दौरान नीचे गिरी महिला, वायरल हुआ वीडियो, एएसआई लाइन हाजिर

सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के सदर थाना इलाके में संचालित सेंट पॉल स्कूल में महिला स्टाफ के लिए भोजन बनाने वाली एक 22 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ है। वहीं युवती का शव सीढ़ियों पर लेटे हुवे है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और परिजनों को सूचना दी गई है।

जानकारी के अनुसार सेंट पॉल स्कूल में पीछे की तरफ बने शिक्षिकाओं के निवास परिसर सेंट रिचर्ड कॉन्थिनो ब्लॉक में प्रार्थना स्थल के पीछे की तरफ सीढ़ियों पर युवती का शव पड़ा हुआ था। स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं के लिए खाना बनाने का काम रीना पारदी (22) निवासी झाड़ोल, उदयपुर करती थी। इसी का शव सेंट पॉल विद्यालय परिसर का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। शव के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ है। इससे युवती के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। इस पर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय विनय चौधरी सेंटपाल स्कूल पहुंचे और मौका देखा। मृतका की शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में रहने वाली एक रिश्तेदार को बुला कर इसकी सूचना दी गई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना भिजवाई गई है। परिजनों और एफएसएल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दो साल पहले बड़ी बहन लाई थी चित्तौड़गढ़
शव को पहले देखने वाली शिक्षिका सिस्टर सुगन्या ने बताया की मृतका रीना यहां खाना बनाने का काम करती थी। सुबह उसने नाश्ता बनाया और जब 10.30 बजे चाय लेकर नहीं पहुंची तो वह देखने के लिए आई और सब तरफ के दरवाजे बंद देख कर उसने स्टाफ के अन्य लोगों को सूचना दी। इस पर दरवाजा तोड़ कर जब अंदर पहुंचे तो उसका शव पड़ा था। इसके बाद स्कूल के मैनेजर बाबू ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी में यह भी सामने आया कि लगभग 2 साल पहले इसकी बड़ी बहन प्रतापनगर में संचालित विद्यालय की इकाई में काम करने वाली शिक्षिकाओं के पड़ोस में खाना बनाने का काम करती थी। उसी ने इसका परिचय करवाया था और उसके बाद लगभग बीते 2 सालों से रीना यहां काम कर रही थी। इसे यहां रहने के लिए कमरा भी दिया गया था। फिलहाल परिजनों के आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि मौत के कारण क्या रहे हैं।

What's your reaction?