चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह जी की 45वीं पुण्यतिथि पर
निंबाहेड़ा स्थित राजपूत छात्रावास परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रृद्धांजलि समारोह कार्यक्रम की शुरुआत श्री क्षत्रिय युवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी गंगा सिंह साजियाली द्वारा गणेश वंदना तथा प्रार्थना से की गई।जोगेंद्र सिंह छोटा खेड़ा ने पू. श्री द्वारा रचित सहगान "अब भी क्षत्रिय तुम उठते नहीं..." करवाया। उपस्थित सभी क्षत्रिय बंधुओ ने पू. तन सिंह जी के छवि चित्र पर श्रद्धा सुमन स्वरूप पुष्पार्पण किया। मुख्य वक्ता के रूप में गंगा सिंह साजियाली ने पू.तन सिंह जी के जीवन,व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार प्रकाश डाला। आज ऐसे महा मानव की पुण्यतिथि है,जिन्होंने ईश्वर के समष्टिगत स्वरूप की आराधना का वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने समाज का काम समाज के लिए नहीं बल्कि स्वयं के लिए आवश्यक माना और परंपरागत योग साधना की अपेक्षा समष्टिगत योग साधना का नवीन प्रयोग कर परमेश्वर की एकांगी आराधना को सामाजिक आराधना बना दिया। एक ऐसा साधना पथ प्रदान किया जिसमें व्यक्ति का विकास अपने साथ चलने वालों के विकास में सन्निहित है। संसार जब आर्थिक समाजवाद की अवधारणा में उलझा हुआ था तब उन्होंने आध्यात्मिक समाजवाद का अनुठा प्रयोग किया।आज हम उनकी 45वीं पुण्यतिथि पर उनसे ही प्रार्थना करें कि वे हमें उनके द्वारा प्रतिष्ठापित मार्ग पर बने रहने की क्षमता प्रदान करें। श्री क्षत्रिय युवक संघ के आगामी लगने वाले शिविरों की जानकारी दी। आर.ए.एस. अधिकारी दिलीप सिंह ने समाज में शिक्षा व रोजगार पर प्रकाश डालते हुए तन सिंह जी के विचारों से अवगत करवाया।शंभू सिंह एस.एम. रेलवे ने तन सिंह जी के द्वारा स्थापित संघ के शिविर अनुभव साझा किए तथा संघ की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण सिंह झाड़ोली ने कहा कि समाज में तन सिंह जी द्वारा बताए मार्ग पर चलने से समाज का कितना भला हुआ,इसी वजह से इतने वर्षों बाद भी हम उनको आज याद कर रहे हैं। जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली ने समाज की भागीदारी रोजगार प्राप्त करने व सिविल सेवा में समाज बंधु तैयारी करने के लिए क्या करना चाहिए पर प्रकाश डाला।सरपंच राजेंद्र सिंह मिनाणा ने तन सिंह जी के बारे में बताते हुए कहा कि पू.श्री की सोच की वजह से समाज में सद्भाव उत्पन्न हो रहा है,जिससे समाज को कई लोगों को सहयोग मिल रहा है। सीधा सवाल अखबार के संपादक, विश्व हिंदू परिषद के मानवेंद्र सिंह ने समाज में बालिका शिक्षा,समय पर शादी विवाह संपन्न करने और हमारी परंपराओं,संस्कृति को संरक्षित रखने,पूर्वजों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम समाप्ति के बाद संघ शक्ति,पथ प्रेरक के सदस्य बनाए गए तथा संघ साहित्य तथा केसरिया पताकाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह नरधारी, विक्रम सिंह झालरा,लोकेंद्र सिंह रुद,नरपत सिंहभाटी,महेंद्र सिंह बालोत,लक्ष्मण सिंह भाटियों का खेड़ा,उपसरपंच सज्जन सिंह रटाजना,सूर्यपाल सिंह डोरिया, श्री कल्लाजी वेद विश्वविद्यालय सचिव दिलीप सिंह,नारायण सिंह बिनोता,नेत्रपाल सिंह कोटड़ी, कमलेंद्र सिंह धीनवा,गणपत सिंह,जेडी बना,घनश्याम सिंह टिलाखेड़ा,ईश्वर सिंह टिलाखेड़ा, हेड.प्रताप सिंह,सूर्यभान सिंह चोथपुरा,एडवोकेट रणवीर सिंह पायरी,रणजीत सिंह नारेला, तेज सिंह जी मालिया खेड़ी मुकेश सिंह जी जादौन ज्योतिरादित्य सिंह नरेंद्र सिंह लाखां का खेड़ा, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह झाला,अरविंद सिंह बड़ोली,चंद्रपाल सिंह लॉच, राजेंद्र सिंह पायरी,पार्षद गजेंद्र सिंह नेड़ियां,वीरेंद्र सिंह नेड़ियां, कैलाश सिंह चरलिया,समुंदर सिंह गुदुरु, ओमेंद्र सिंह धीनवा संजय पाल सिंह जी राम सिंह गोरसिया महेंद्र सिंहनीरज पाल सिंह गुड़ा, तेजसिंह मालियाखेडी,फेतहसिह बांसा,सहित क्षात्र जन उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट लक्ष्मण सिंह बड़ोली ने किया।अंत में मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम का समापन हुआयह जानकारी कुलदीप सिंह डाबला ने दी।

What's your reaction?