चित्तौड़गढ़ - केबिनेट मंत्री के पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर विरोध प्रदर्शन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ किये गये व्यवहार की निन्दा करते हुए राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने कलेक्टेट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री डॉ करोड़ी लाल मीणा का पुतला जलाया और मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम, जिला कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा।
दिये ज्ञापन में बताया कि डॉ करोड़ीलाल कैबिनेट मन्त्री जैसे राजनेता लोग पुलिस अधिकारियों का मनोबल गिरा रहे हैं। एक महिला पुलिस अधिकारी कविता शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर थानाधिकारी महेश नगर जयपुर को उसके निवास स्थान पर जाकर मंत्री महोदय ने असम्मान जनकभाषा का प्रयोग करते हुए महिला पुलिस अधिकारी को डराया, धमकाया डांट फटकार लगाई। इसी तरह आए दिन राजस्थान सरकार के मंत्री करोड़ी लाल द्वारा पुलिस अधिकारियों को डराना धमकाना जारी है। पूर्व में भी सवाईमाधोपुर एसपी के बंगले पर जाकर जन सुनवाई करने लग गये, जो गलत था। बच्चों को भयभीत किया। बजरी माफियाओं से मिलकर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक षड्यंत्र कर उनको डराया धमकाया और बजरी माफियाओं के ट्रक ट्रेक्टर उनकी मौजूदगी में अवैध खनन कर निकाले गए।
पूर्व में उदयपुर के एक पुलिस अधिकारी के थप्पड़ मार दिया जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि मंत्री महोदय पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जनता में एक गलत माहौल वातावरण तैयार कर रहे हैं जो सरकार के लिए और आमजन के लिए घातक है। ऐसे सम्मानजनक पद पर रहते हुए ऐसी भाषा और ऐसा कृत्य किया जा रहा है जिससे पूरे पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारीयो के कार्य शैली पर प्रश्न लगाया गया। इस प्रकार पुलिस के पदाधिकारी व कर्मचारियों को अनैतिक तौर पर डराया धमकाया जा रहा है। ऐसे लोगों के बीच पुलिस विभाग कैसे काम कर पाएगा और न्यायपूर्ण कार्य जो पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा था उसमें अगर इस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग कर किसी भी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को डराया धमकाया जाकर राज्य कर्मचारी के कार्य में बाधा पहुंचा रहे है ऐसे अनैतिक कार्यों पर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई व पुलिस पेंशनर्स के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए ही हमारा संगठन हमने खड़ा किया है राजस्थान सेवा निवृत पुलिस कल्याण संस्थान ऐसे राजनेताओं या कोई भी व्यक्ति जो पुलिस कर्मचारीयो को डरायेगा धमकाएगा तो इसका विरोध हमारा संगठन पूरे जोश खरोश के साथ करेगा। चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति हो या कितना ही बड़ा राजनेता हो और हमारे परिवार के लोगों को इस तरह से किसी भी राजनेता द्वारा डराया याधमकाया जाएगा तो उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए हमारा संगठन हमेशा तैयार है। यह संगठन बना ही इसीलिए है कि हमारे वर्तमान कार्यरत संगठन के परिवारजन और सेवानिवृत कर्मचारीयों कै हितोकी रक्षा करना हमारा फर्ज है।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष लाल सिंह भाटी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर कण्ठ उपाध्याय, जिला संगठन महामंत्री फैज मोहम्मद, उपाध्यक्ष प्रथ्वी सिंह हाड़ा, जिला पेंशन समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा, गिरिराज प्रसाद, शिवशंकर व्यास, गोवर्धन सिंह भाटी, शिव शर्मा, चंद्रशेखर, शशि रंजन, बद्री लाल सांगोत, गोपालकृष्ण राठी, सोहन पन्डिया, यशवंत दशोरा, साथीगण शंभूगिरी, मुस्ताक खान, भवानी सिंह, मोहम्मद तसलीम, कंवर पाल, रतनलाल, शोभा लाल, भेरूलाल, सत्तार खान, अर्जुन सिंह, रामजस कोठारी, धनराज, किशनसिंह, अर्जुनसिंह, बद्रीलाल, अमरसिंह, लक्ष्मीलाल, कन्हैयालाल, भगवानलाल, इशाक मोहम्मद, गिरीश, भगवतसिंह, भुनेश्वर, भेरूगिरी, भारतसिंह, लक्ष्मणसिंह भाटी, शिवलाल, प्रताप सिंह सहित समस्त संगठन के पदाधिकार, साथीगण सम्मिलित रहे।

What's your reaction?