1470
views
views

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर निम्बाहेड़ा द्वारा सी.एस.आर. कार्यक्रम के तहत 7 राजकीय विद्यालयों में 4.94 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के लिए 1.98 करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया गया। इस राशि का चेक वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन ने विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, सी.बी.ई.ओ. अरविन्द मुन्दडा और अन्य शिक्षा अधिकारियों को सौंपा।
इस सहयोग के तहत, विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, बॉस्केटबॉल कोर्ट, शौचालय, स्वागत द्वार, डोम, पाथ-वे, पेयजल सुविधा जैसे जरूरी निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होंगे। इसके अलावा, वंडर सीमेंट लि. ने स्कूलों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, फर्नीचर, विद्युतीकरण, सी.सी.टी.वी. कैमरे और खेल मैदानों के विकास जैसे कई अन्य सुधार कार्य भी किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने वंडर सीमेंट के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का समग्र विकास हो रहा है और इस सत्र में विद्यालयों में नामांकन में भी वृद्धि हुई है।
इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे।