चित्तौड़गढ़ - पिता की स्मृति में विद्यालय में भेंट किया वाटर कूलर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। गांव दोवनी के निवासी और होटल व्यवसायी शिव भोजनालय चित्तौड़गढ़ के प्रबंधक नारायण शर्मा ने अपने पिता रामेश्वर लाल उपाध्याय की पुण्य स्मृति को एक यादगार दिन के रूप में मनाया। उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दोवनी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक शुद्ध वातानुकूलित पानी के लिए वाटर कूलर भेंट किया।
नारायण शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि उनके पिता की हार्दिक इच्छा थी कि गांव के बच्चे स्वस्थ वातावरण में पढ़ाई करें और उनकी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हों। इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने हर साल अपने पिता की पुण्य तिथि विद्यार्थियों के बीच मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने पिता के आदर्शों को याद करते हुए भावुक होकर कहा, "पिता वो छांव हैं, जिनकी छाया में बालक अपने सपने पूरे करता है। उनकी बातें जीवन को आकार देने वाली छेनी-हथौड़ी की तरह हैं।" शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पिता और गुरु की शिक्षाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे इन मूल्यों को अपनाते हुए अपने जीवन में सफलता की ओर अग्रसर हों।
विद्यालय परिवार ने नारायण शर्मा के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के दौरान ऊंकार शर्मा, राजकुमार दशैरा, शिवनाथ योगी, विजय माली, कैलाश मेनारिया, विजय मेनारिया, बालू शर्मा, मनीष शर्मा, भवानी शर्मा, भावेश शर्मा, रोशन, विकास पाठक, अरविंद सहित अन्य ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's your reaction?