चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - विधायक कृपलानी के नेतृत्व में गौ सेवा कर मनाया सीएम शर्मा का जन्मदिन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला में हुआ पंछी आहार कुंज का लोकार्पण

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं द्वारा श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला में गौ सेवा कर सीएम शर्मा की लंबी उम्र की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला परिसर में स्थित चमत्कारी गौ रक्षक भैरव देव के दर्शन किए तथा तुलसी के पौधे की शास्त्र अनुसार स्थापना की तथा दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र में खुशहाली एवं सीएम शर्मा के दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके साथ ही गौशाला परिसर में राष्ट्र संत गौ प्रेरक श्री कमल मुनि जी मसा के आशीर्वाद से संचालित एवं जैन सिद्धांताचार्य महासाध्वी प्रतिभा श्रीजी की प्रेरणा एवं पूर्व गौ शाला अध्यक्ष स्व. श्री शांतिलाल मारू दिव्य आशीष से जीव दया प्रकल्प के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा निर्मित श्री जैन दिवाकर पंछी आहार कुंज का लोकार्पण कर शुभारंभ किया गया। आरम्भ में विधायक कृपलानी के गौ शाला आगमन पर भव्य आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवलखा के नेतृत्व में गौशाला पदाधिकारियों ने विधायक कृपलानी एवं भाजपा नेताओं का उपरना ओढाकर अभिनंदन किया।
श्री जैन दिवाकर कमल गौ शाला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, छोटीसादड़ी के पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक की विशेष उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गौ शाला में उपस्थित गौ माताओं को हरा चारा, पोषाहार व गुड़ खिलाकर गौ सेवा की गई। तत्पश्चात मिल्क केक काटकर कम भजनलाल शर्मा के दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया।
इस अवसर पर प्रतापगढ़ जिला परिषद सदस्य दलपत सिंह मीणा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, पूर्व महामंत्री वीरेश चपलोत, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक गजेंद्र नवलखा, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, निलेश मेहता, कमलेश बुनकर, मंडल महामंत्री राजेश धाकड़, उपाध्यक्ष विजय काबरा, श्याम सुंदर मूंदड़ा, गोपाल पंचौली, निलेश खेरोदिया, पुष्कर सोनी, पूर्व पार्षद मयंक अग्रवाल, जगदीश माली, नगर प्रवक्ता प्रकाश शर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, ओबीसी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी महामंत्री आशीष टांक, चिराग मंत्री, रानीखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि श्यामलाल जाट, राजपाल सिंह कदमाली, अशोक मालवीय, रतन वैष्णव, रमेश वैष्णव, अल्पसंख्यक मोर्चा के सलीम खान, ललित साहू, विकास साहू, अंतरीक्ष साहू, निंबाहेड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश श्रीमाली, एडवोकेट सत्यमेव सेठिया, अभय सर्वा सहित श्री जैन दिवाकर कमल गौ शाला समिति के मंत्री अजीत जैन, कोषाध्यक्ष अनिल पगारिया, मदनलाल वीरवाल, विशाल सोनी, नवीन खंडेलवाल, विरेश बोड़ाना सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केक कटवाकर तीनों का मुहं मिठा करवाया एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाऐं दी।
इससे पूर्व प्रातः जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में उपचारत मरीजों एवं उनके परिजनों को फल एवं भोजन वितरित कर सीएम शर्मा के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's your reaction?