चित्तौड़गढ़ / भूपालसागर - करेड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ पर धर्म आराधना का हुआ आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। भूपालसागर। मेवाड़ के शंखेश्वर, 108 श्री करेड़ा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ में इन दिनों धर्म आराधना का भव्य आयोजन चल रहा है। शनिवार और रविवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें उपधान तप की आराधना के तहत परम पूज्य आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वर जी और उनके ठाना ने जीवन की तीन प्रमुख भूमियों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि, जन्मभूमि, और तीर्थभूमि में तीर्थभूमि का सर्वोच्च स्थान है, क्योंकि तीर्थभूमि पर धर्म आराधना से जीवन पवित्र और सार्थक बनता है। आचार्यश्री ने करेड़ा तीर्थ की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि लगभग 700 वर्ष पूर्व मांडवगढ़ के मंत्री पेथड़शाह के पुत्र झांझन शाह ने इस तीर्थ का जीर्णोद्धार करवाने का संकल्प लिया था। अधिष्ठायक देव की साधना और तप के माध्यम से यह कार्य पूर्ण हुआ। अब वर्षों बाद इस पवित्र भूमि पर अंजनशलाका प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है।
शनिवार को जाजम मुहूर्त का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मेवाड़ क्षेत्र के भीलवाड़ा, चित्तौड़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, विजयनगर, जावर, नीमच, मंदसौर, और निम्बाहेड़ा जैसे अनेक स्थानों से श्रावक-श्राविकाएं पधारे। भगवान का अभिषेक और प्रतिष्ठा कार्य के दौरान उत्तम द्रव्यों का उपयोग किया गया। मेवाड़ गौरव महोत्सव के लिए विचार-विमर्श किया गया, और सभी संघों को निमंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई। शनिवार रात भव्य भक्ति संध्या आयोजित हुई, जिसमें संगीतकार दीपक करणपुरिया ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रविवार को पूरे करेड़ा तीर्थ मंडल ने धूमधाम से जाजम का चढ़ावा लेकर मंगल कार्यों की शुरुआत की। कुंवारी कन्याओं ने कुमकुम से स्वस्तिक बनाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान तीन तीर्थों के विशेष चढ़ावे बोले गए, जिसमें भगवान के माता-पिता बनने और साधर्मिक भक्ति के लाभ शामिल रहे। आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वर जी ने महा मांगलिक सुनाकर कार्यक्रम का समापन किया। महिला मंडलों ने भी पूजा-अर्चना में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शनिवार को नाथद्वारा महिला मंडल ने स्नात्र और पंचकल्याणक पूजा संपन्न करवाई, वहीं रविवार को डूंगरपुर महिला मंडल ने इसी क्रम को जारी रखा। भक्ति, गाजे-बाजे और संगीत से वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रावकों ने स्वामीवात्सल्य का लाभ लिया। आगामी पोष दशमी पर अठम तप और भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।

What's your reaction?