चित्तौड़गढ़ / कपासन - सर्दी से बचाव हेतु किन्नर नीलोफर भुवा ने जरूरतमंदों को किया ऊनी वस्त्रो का वितरण
3675
views
views

सीधा सवाल। कपासन। सामाजिक कार्यकर्ता किन्नर नीलू भुवा ने निर्धन एवं मरीजो को सर्दी से बचाव हेतु कंबल एवं उनी वस्त्रो का वितरण किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता किन्नर नीलोफर भुवा ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय कपासन में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल एवं उनी वस्त्रो का वितरण किया।इस दौरान किन्नर नीलो भुवा ने उप जिला चिकित्सालय एवं निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों के घर घर पहुंचकर उन्नी वस्त्र एवं कंबल वितरित किए।उसके उपरांत समाज सेविका किन्नर नीलो भुवा सोमेश्वर महादेव एवं रोकडिया हनुमान जी स्थित आश्रम में जाकर वहां पर संतो को सर्दी से बचाव हेतु भी कंबलों का वितरण किया।