1722
views
views

सीधा सवाल। कानोड। चित्तोडगढ लोकसभा सांसद व भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी ने रविवार को कानोड़ का दौरा किया। भाजपा कानोड मंडल के महामन्त्री दिनेश जोशी ने बताया कि सांसद सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली के बस स्टैंड स्थित निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगर विकास हेतु विभिन्न मांगो के मांगपत्र देकर कानोड के चहुंमुखी विकास की बात रखी ।
महामन्त्री जोशी ने बताया बैठक में सर्वप्रथम सांसद जोशी का मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पाग व दुपट्टा धारण कर स्वागत किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर दक व जुगल किशोर टेलर ने पंचायतों का पुनर्गठन व आस पास की पंचायतों को कानोड में मिलाकर कानोड को पंचायत समिति बनाने की मांग की।
आरएमआरएस मेंबर्स गौतम अलावत,पवन व्यास, रणजीत सिंह सारंगदेवोत ने कानोड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा कर डॉक्टर्स सहित कर्मचारियों की नियुक्ति, आदिवासी छात्रावास की जमीन को चिकित्सालय में मिलाने तथा सेटेलाइट हॉस्पिटल की मांग रखी। मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी ने पीएमश्री चतुर राजकीय विद्यालय हेतु डीएमएफटी फंड के तहत राशी स्वीकृत कराने का मांगपत्र सौंप कर चर्चा की। पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट भगवती लाल जैन ने कानोड के प्रमुख हक एडीजे कोर्ट की मांग करते हुए मांग पत्र दिया। कार्यकर्ताओं ने कानोड से अटल चोराया, खेड़ी, ईडाणा माता, करावली से मिलाकर सलूम्बर तक स्टेट हाइवे, भटेवर से प्रतापगढ़ तक फोरलेन, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल,केंद्रीय विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय सहित विभिन्न विकास की मांग की। सांसद जोशी ने कानोड के विकास का कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास दिलाया।इस अवसर पर भाजपा मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सांसद जोशी ने कार्यालय मंत्री भक्त प्रह्लाद चौबीसा की माताश्री के निधन पर शोक व्यक्त भी किया।