भीलवाड़ा - अगरपुरा में शहीदे आजम भगत सिंह की 32 इंच की मूर्ति का अनावरण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

अगले वर्ष नवग्रह आश्रम में लगेगी भगत सिंह की मूर्ति

सीधा सवाल। भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा जिले के अगरपुरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी और महान क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह जी के सम्मान में बने नवनिर्मित मंदिर में उनकी मूर्ति का अनावरण समारोह रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। यह गौरवशाली क्षण तब आया जब शहीद भगत सिंह के पौत्र यादविंदर सिंह संधू ने मूर्ति का अनावरण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय, वंदे मातरम और शहीद भगत सिंह अमर रहें के नारों के साथ हुई। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ यादविंदर सिंह और उनकी टीम का स्वागत किया। यह अनावरण समारोह अगरपुरा गांव के रोड बालाजी मंदिर के पास स्थित मंदिर में आयोजित हुआ, जहां शहीद भगत सिंह की 32 इंच की ग्रेनाइट से निर्मित मूर्ति स्थापित की गई है। नशा मुक्त युवा भारत आंदोलन के सूत्रधार नारायण भदाला ने बताया कि इस मंदिर को देशभक्ति का प्रतीक बनाने के लिए इसमें अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भी लगाए गए हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 400 युवाओं की एक विशेष टीम ने काम किया। इन युवाओं को 11 टीमों में बांटा गया, जिनका नाम स्वतंत्रता सेनानियों जैसे चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, सुखदेव, राजगुरु, मंगल पांडे, और वीर सावरकर के नाम पर रखा गया। इन टीमों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे आयोजन को सफल बनाया।
मुख्य अतिथि यादविंदर सिंह ने अपने संबोधन में शहीद भगत सिंह के बलिदान और उनके विचारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, भगत सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने जिस साहस और बलिदान का परिचय दिया, वह हमेशा युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा। यादविंदर सिंह ने युवाओं से शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
इस मौके पर कलाकार केजी कदम ने खून से शहीद भगत सिंह का लाइव पेंटिंग बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान कुमार राकेश, अजय गोड़, नैना जाट और खुशी जाट जैसे कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण और भी प्रेरणादायक हो गया।

भविष्य की योजनाएं और विश्व रिकॉर्ड का लक्ष्य

समारोह में यह भी घोषणा की गई कि भीलवाड़ा जिले में एक दिन में 16 भगत सिंह की मूर्तियां स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। यह हरियाणा के सिरसा में बने रिकॉर्ड को तोड़ने की दिशा में कदम होगा। नारायण भदाला के आह्वान पर 8 गांवों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने गांव में भगत सिंह की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की। नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चैधरी ने पहली मूर्ति आश्रम में लगाने का वादा किया। अन्य गांवों जैसे रूपाहेली, उदलियास, कोटड़ी, कांदा, और कीरतपुरा में भी मूर्तियां लगाने की योजना बनाई गई है।
कार्यक्रम में मंदिर निर्माण और आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया। साथ ही, 18 गांवों में गोशालाएं और गो उपचार केंद्र चलाने वाले गोभक्तों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हंसराज चैधरी, ओम प्रकाश जाट, नारायण जाट, सुरेश धाकड़, और रवींद्र जुनेजा सहित सैकड़ों ग्रामीण और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल शहीद भगत सिंह के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह युवाओं को उनके बलिदान और देशभक्ति के आदर्शों से प्रेरित करने का एक प्रयास भी है।

What's your reaction?