3171
views
views

सीधा सवाल। कपासन। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।भाजपा मंडल महामंत्री सोहन खटीक के अनुसार भाजपा नगर मंडल कपासन की ओर से स्थानीय विधायक कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, एस सी मोर्चा के जिला संयोजक भागीरथ चंदेल आदि ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के विकास के लिए अटल बिहारी वाजपेई की ओर से चलाई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मिल का पत्थर थी जिसको वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। नरेंद्र मोदी नदियों को जोड़ने की योजना पर भी कार्य कर रहे हैं। संगोष्ठी का संचालन मंडल महामंत्री गजेंद्र बागमार ने किया। तथा आभार अशोक विजयवर्गीय व्यक्त किया। संगोष्ठी में नगर पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सोनी, पार्षद गोपाल पुरबिया, अखिल शाह, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू लाल बागड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अरुण कोदली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय सोनी, मंडल मंत्री प्रकाश तेली, बूथ अध्यक्ष गिरिराज वैष्णव, हंसमुख टेलर, मुकेश सिरोया, देवीलाल पुरबिया, रामनिवास विजयवर्गीय, नारायण खटीक, हरिशंकर चोटिया, आशीष नंदवाना, संजय चोटिया, भगवती लाल आचार्य, प्रतीक वैष्णव, गौरव दाधीच, मनीष बारेगामा, अखिलेश तिवारी कार्यालय प्रमुख केसर सिंह आदि ने वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती पर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया