चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सूरज ने की लुका चुप्पी,दिन भर बादल छाए रहे, दो दिन बारिश का है अलर्ट
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं बुधवार को सूरज नहीं निकलने से सर्दी बढ़ गई एवं कोहरा भी पड़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सूरज कुछ समय लुका छिपी करता रहा। मगर कुछ समय के बाद सूरज बादलों की ओट में छिप गया। सर्दी के कारण बाजार में सन्नाटा छाया रहा। वहीं चाट, पकौड़ी, गजक, मूंगफली की दुकानों पर भीड़ देखी गई। आसमान में बादल छाए रहे। घरों में बुजुर्ग दुबके रहे।

दिन भर बादल छाए रहे, बढ़ी ठंड

दिन भर बादल छाए रहे, सूरज बादलों में लुका छुपी करता रहा। बादल छाए रहने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। लोग गर्म कपड़ों के बिना घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे थे।मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से लोगों के आम जीवन पर भी असर देखने को मिल रहा है।

बाजार में भीड़ भाड़ भी कम नजर आ रही है। इसके अलावे लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है।
मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। यदि ठंड में अधिक बढ़ोतरी होती है, तो उनके लिए फसलों को बचाने की चुनौती बढ़ जाएगी।

 कोहरे का असर

कोहरा छाए रहने के कारण वाहन चालकों को दृश्यता की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। ऐसे समय में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तेज गति से वाहन न चलाएं।
बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए सड़क पर इंडिकेटर लाइट का प्रयोग करें। मौसम विज्ञानी ने सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है।

रात का तापमान बढ़ा

एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद राजस्थान में फिर से मौसम बदल गया है। चित्तौड़गढ़ में भी बीते तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा हल्की ठंडी हवाएं और हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। बादलों के कारण टेम्परेचर में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि दिन के टेम्परेचर में 0.9 डिग्री की गिरावट आने के बाद 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। लेकिन रात का टेम्परेचर फिर से डबल डिजिटल पर आ गया है। मंगलवार शाम से ही ठंडी हवाएं चल रही थी। इसके बावजूद भी रात का तापमान 0.8 डिग्री बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बारिश के बाद छाएगा कोहरा

 मौसम विभाग के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके चलते चित्तौड़गढ़ में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली चमक सकती है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। 2 दिन बारिश को लेकर जिले को येलो अलर्ट जारी किया गया है। मम वैज्ञानिकों का कहना है की बारिश के बंद होते ही चित्तौड़गढ़ में गने कोरे काभी असर देखा जाएगा। इसको लेकर भी विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश और कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ सकता है।

What's your reaction?