चित्तौड़गढ़ - चाकू मार कर युवक की हत्या, आंते आ गई थी बाहर, प्रेम प्रसंग में कहासुनी के बाद किए वार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के गांधीनगर इलाके में शनिवार रात आपसी कहासुनी के बाद चाकू से वार कर एक युवक की हत्या कर दी। आरोपित युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ हमला करने पहुंचा था। चाकू के वार से युवक के पेट की आंते बाहर आ गई थी। गंभीर घायल हुवे युवक को उदयपुर रैफर किया, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने उदयपुर में रविवार को टीम भेज कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाई। मामले की कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है।

चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस्सी थाना क्षेत्र में आने वाले सियालिया गांव निवासी देवराज के पुत्र लखन एवं राम पंवार चितौड़गढ़ में साफ सफाई का काम करते हैं। यह दोनों गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री जन आवास में शांतिलाल खटीक के मकान में किराए से रह रहे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे पड़ोस में ही रहने वाले विकास लोठ ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर लखन पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में आरोपित फरार हो गए। मौके पर हंगामे की आवाज सुनकर कई लोग एकत्रित हो गए। घायल लखन को जिला चिकित्सालय पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी गई। इस पर कोतवाली सीआई संजय स्वामी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। यहां घायल युवक के स्वास्थ्य व परिजनों से घटना की जानकारी ली। घायल युवक के पेट, कूल्हे, सीने पर चार से पांच वार किए थे और आंत बाहर आ गई थी। गंभीरावस्था में घायल को उदयपुर रैफर कर दिया, जहां निजी चिकित्सालय में भर्ती कर लिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली थाने से सब इंस्पेक्टर राजाराम उदयपुर पहुंचे। यहां मृतक लखन के भाई राम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही की है। इधर, कोतवाली सीआई ने रविवार को मौका देखा है और पड़ोसियों से भी घटना की जानकारी ली।

प्रेम प्रसंग के चलते जताई हत्या की आशंका
इधर, मृतक लखन के भाई राम ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसे लेकर सब इंस्पेक्टर राजाराम ने बताया कि मृतक युवक के भाई से घटना की जानकारी ली है। इसमें आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर हमला किया गया था। पास में ही रहने वाली युवती से इसका प्रेम प्रसंग था। वहीं युवती के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। युवती की मां ने रात को पहले लखन से धक्का मुक्की की थी। बाद में युवती का भाई अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और लखन पर चाकू से वार कर दिए।

जुड़वा भाई में से एक की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखन एवं राम पंवार दोनों ही जुड़वा भाई थे। दोनों ही करीब 10 साल से चित्तौड़गढ़ में रह रहे थे। बीती रात हुई घटना में एक भाई की मौत हो गई। लखन अविवाहित था जबकि राम पंवार की शादी हो चुकी है।

What's your reaction?