प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - ग्राम विकास अधिकारी पर जल जीवन मिशन की राशि जमा नहीं करने का आरोप, बीडीओ ने दिया नोटिस
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सचिव बोले - पंचायत द्वारा कोई रसीद ही नही काटी

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। ग्राम विकास अधिकारी पर चार वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत जोधपुरिया गांव में ग्रामीणों से एकत्रित की गई जन सहभागिता राशि को सरकारी खाते में जमा न करने का गंभीर आरोप लगा है। रम्भावली ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता ने पंचायत समिति छोटीसादड़ी के विकास अधिकारी को पत्र लिखकर तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी से राशि जमा करवाने को कहा है। इस मामले में पंचायत समिति के विकास अधिकारी दिनेश मेघवाल ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया है।

जल जीवन मिशन की सहभागिता राशि में गड़बड़ी का आरोप

जानकारी में सामने आया है कि रम्भावली ग्राम पंचायत के जोधपुरिया गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी के कनेक्शन के लिए जन सहभागिता राशि एकत्रित करने का प्रावधान था। योजना के अनुसार, प्रत्येक परिवार से 2249 रुपये की राशि ली जानी थी। आरोप है कि लगभग 80 कनेक्शन के लिए यह राशि वसूली गई थी, जिसे ग्राम जल स्वच्छता समिति के बैंक खाते में जमा कराना था। हालांकि, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम गायरी और वार्ड पंच नारायण सिंह द्वारा एकत्रित की गई राशि अब तक संबंधित खाते में जमा नहीं की गई। खाते में केवल 2249 रुपये ही जमा हुए, जबकि कुल जमा राशि इससे कहीं अधिक होनी चाहिए थी।
घटना से ग्रामीणों में नाराज़गी व्याप्त है। उनका कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह राशि एकत्र की गई थी। लेकिन इसे जमा न कराना एक गंभीर लापरवाही का मामला है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले की तत्काल जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी राशि को जल्द से जल्द खाते में जमा कराया जाए ताकि जल जीवन मिशन के कार्य सुचारू रूप से पूरे हो सकें।

80 जल कनेक्शन की राशि में से 2249 रुपये ही बैंक खाते में जमा करने का आरोप

ग्राम पंचायत कालाकोट और रम्भावली में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पर आरोपों के चलते पंचायत समिति द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि ग्राम पंचायत कालाकोट के स्वामित्व योजना के मैप को 5 दिनों में जमा कराने और ग्राम पंचायत का चार्ज हस्तांतरित करने के आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके अलावा, ग्राम रम्भावली में जन सहभागिता राशि का निर्धारण 2249 रुपये प्रति परिवार के हिसाब से किया गया था, लेकिन 80 जल कनेक्शन की राशि में से मात्र 2249 रुपये ही बैंक खाते में जमा हुए। रम्भावली आंगनवाड़ी केंद्र के शौचालय निर्माण की माप पुस्तिका चार्ज आदान-प्रदान के समय हस्तांतरित नहीं की गई, जिससे उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करना संभव नहीं हो सका। ग्राम पंचायतों की राशि 568.51 लाख रुपये के समायोजन संबंधी भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

इनका कहना है -

इस मामलें में पंचायत द्वारा कोई रसीद ही नही काटी गई। वार्डपंच द्वारा रसीद काटने का मामला सामने आया था। लोगों से राशि भी वार्डपंच द्वारा ली गई थी। तब ही मैंने तत्कालीन विकास अधिकारी को मौखिक में अगवत कराया था। लेकिन उस समय कोई ध्यान नहीं दिया गया। मेरे द्वारा पंचायत से कोई रसीद ही नही काटी गई और ना ही कोई राशि ली गई है।

घनश्याम गायरी, तत्कालीन सचिव रंभावली

What's your reaction?