चित्तौड़गढ़ - गणतंत्र दिवस समारोह यथोचित ढंग से मनाए जाने हेतु बैठक आयोजित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह, 2025 को यथोचित ढंग से मनाये जाने हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर भू अभिलेख रामचंद्र खटीक की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समारोह स्थल की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, समारोह स्थल पर समयबद्ध कार्यक्रम, मंच संचालन, जिप्सी - वाहनों की व्यवस्था, परेड कार्यक्रम, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण, झांकियों का प्रदर्शन, मिठाई वितरण, रोशनी की व्यवस्था, निमन्त्रण पत्र एवं प्रशंसा पत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि पर चर्चा कर अधिकारियों को विभागवार उत्तरदायित्व सौंपे गए। एडीएम ने समसामयिक विषयों पर आकर्षक झांकियां बनाने, सार्वजनिक स्थलों पर साज सज्जा करने, स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं का सम्मान करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे जिला कलक्टर आवास पर, प्रातः 8:15 बजे राजकीय कार्यालयों में, प्रातः 8:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट एवं प्रातः 9:05 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण किया जाएगा। बैठक में एसीईओ राकेश पुरोहित ने जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों के नाम सम्मान हेतु भिजवाने की बात कही।

इसके साथ ही, अतिरिक्त जिला कलक्टर भू अ रामचंद्र खटीक ने जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं बजट घोषणाओं, डीएमएफटी के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय घोषणाओं - योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने, बजट घोषणाओं के अंतर्गत भूमि आवंटन, प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति की स्थिति रिपोर्ट पेश करने एवं राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत किए गए एमओयू के क्रियान्वयन हेतु की गई कार्यवाही की अद्यतन सूचना भिजवाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आवश्यक रूप से राजकाज पर पेंडिंग फाइलों का एवं संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण करें।

बैठक में डीवाय एसपी विनय चौधरी, सीएमएचओ डॉक्टर ताराचंद गुप्ता, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान डॉक्टर शंकर लाल जाट, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, डीटीओ सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?