1344
views
views

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। निंबाहेड़ा में आज सुबह से ही कोहरे का असर देखने को मिला। निंबाहेड़ा क्षेत्र और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को कोहरा देखने को मिला। सुबह 9:30 बजे तक भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। वहीं बड़े वाहन सड़कों पर चल नहीं रहे थे। छोटे वाहन भी एक दो ही चल रहे थे। गाड़ियों वालों द्वारा फुल लाइटिंग चलाने के बाद भी सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
बता दें कि निंबाहेड़ा और उसके आस-पास का एरिया और ग्रामीण पूरी तरह सर्दी के साथ-साथ दूसरे दिन भी घने कोहरे के आगोश में हो गया। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। जहां 1 जनवरी में तापमान 10 डिग्री सुबह का था। गुरुवार में सुबह का तापमान 8 डिग्री से 10 डिग्री के बीच का रहा है। बुधवार को दिन में धूप निकलने पर तापमान लगभग 15 से 18 डिग्री रहा।
इस दौरान आज शहरी विजिबिलिटी कोहरे की वजह से कम नजर आई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दिया। लोगों को खेत में पानी देने में भी प्रॉब्लम हुई। सुबह 9:30 तक भी कोहरे का असर पूरे शहर में दिखाई दे रहा है।