चित्तौड़गढ़ / बेंगू - मकान में बने बाड़े से 48 किलो 360 ग्राम डोडा-चूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन नामजद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

एक लग्जरी कार एवं मोटर साईकिल जब्त

सीधा सवाल। बेंगू। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के आकोडिया गांव में एक मकान में बने बाड़े से 48 किलो 360 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक लग्जरी कार एवं एक मोटर साईकिल को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को नामजद किया है।
     जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एक माह का विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा हैं। इसी के क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह एवं डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में पारसोली थाने के कानि. मनोज, प्रितम, जितेन्द्र, शीशराम, रतनसिंह व हरिकृष्ण द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड हेतु थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम आकोडिया पहुंचने पर एक घर के पीछे बने बाडे में कुछ व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियां को अंजाम देते हुए नजर आये, बाडे के बाहर एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार एवं एक टीवीएस अपाचे मोटर साईकिल खड़ी हुई मिली। बाडे में खड़े 5 व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागे जिनमें से 2 व्यक्तियों को पुलिस टीम ने धरदबोचा। दोनो व्यक्तियों को पकडकर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम आकोडिया थाना पारसोली निवासी शक्ति सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत एवं गेंजरा पुलिस थाना गंगरार निवासी ईश्वर सिंह पुत्र पप्पू सिंह राजपूत बताते हुए भागने वाले युवको का नाम आकोडिया थाना पारसोली निवासी भैरुलाल पुत्र रतनलाल धाकड, मुलीया (दुगार) थाना पारसोली निवासी महेन्द्र गुर्जर पुत्र सुवा गुर्जर एवं गेंजरा थाना गंगरार निवासी कान सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत होना बताया।
    एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो अनुसार बाडे की तलाशी ली गई तो बाडे में 4 कट्टे मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा से भरे हुए पाये गए। सभी कट्टो का वजन किया गया तो कुल वजन 48 किलो 360 ग्राम हुआ। शक्ति सिंह एवं ईश्वर सिंह ने बाडे के बाहर खड़ी कार में मध्यप्रदेश की तरफ से अफीम डोडाचूरा लेकर आना एवं मोटर साईकिल से एस्कोर्टिंग करना बताया। शक्ति सिंह, ईश्वर सिंह, भैरुलाल धाकड, महेन्द्र गुर्जर, कान सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर कार, मोटर साईकिल को जप्त किया जाकर शक्ति सिंह, ईश्वर सिंह को गिरफतार किया गया।

What's your reaction?