चित्तौड़गढ़ - युवक की हत्या करने वाले पिता व भाई गिरफ्तार, बीमा पॉलिसियों का क्लेम उठाने के लिये की हत्या
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

हत्या को एक्सीडेण्ट की घटना बता की वारदात

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। बीमा पॉलिसी का क्लेम उठाने के लिए घटना को एक्सीडेंट बता युवक की हत्या करने के मामले में भदेसर थाना पुलिस ने मृतक के पिता व भाई को गिरफ्तार किया है। मृतक के पिता व भाई ने ही मृतक के नाम तीन चौपहिया व अन्य वाहन सहित कई बीमा पॉलिसियों का क्लेम उठाने के लिए हत्या कर घटना को एक्सीडेंट का नाम दिया।

         पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ सुधीर जोशी ने बताया कि 26 दिसम्बर को रेवलिया कला - मानपुरा के बीच चतरसिह के कुए के पास मोटर साईकिल चालक चम्पालाल गुर्जर एवं उसके पुत्र राजेश गुर्जर मान्दलदा हाल चामटी खेड़ा चितौड़गढ़ की अचानक जंगली सुअर दौड़ आड़े आ जाने के एक्सीडेंट हो जाने के सम्बन्ध में सुचना थाना भदेसर पर दी, जिसमें राजेश गुर्जर की मौत हो जाने से उसकी लाश को शवगृह सांवरिया जी अस्पताल चितौड़गढ़ में रखवाई गई एवं घायल चम्पालाल गुर्जर का अस्पताल में ईलाज कराया गया। इस सम्बन्ध में 27 दिसम्बर को मृतक राजेश गुर्जर के भाई ने रिपेार्ट दी। भदेसर थाना पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा बनाया गया जिसमें मृतक राजेश गुर्जर के गले में सामने की तरफ रस्सी का फंदा लगा होने जैसे निशान हो संदीग्ध अवस्था में राजेश की मृत्यु होने से मेडिकल बोर्ड द्वारा पॉस्टमॉर्टम कराया जाकर मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई सुभाष चंद्र द्वारा की गई।
         मामले में घटना को गंभीरता से लेते हुते शीघ्र घटना ट्रेस आउट करने के लिए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनिल कुमार शर्मा के सुपर विजन में थानाधिकारी भदेसर मोतीराम पु.नि. के नेतृत्व में जांच व आरोपियों की गिरफतारी हेतु एएसआई सुभाष चन्द्र, कानि विकास, विजय सिंह, नरेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र, झाबर मल व भैरू लाल की पुलिस टीम गठित की गई।
         टीम द्वारा घटना का पर्दाफाश करने हेतू प्रार्थी मुकुल गुर्जर एवं मोटरसाईकिल चालक चम्पालाल गुर्जर के मोबाईल नम्बरों की कॉल डिटेल प्राप्त की जाकर सुचना संकलन की गई तो जानकारी में आया कि चम्पालाल ने अपने लड़के राजेश गुर्जर के नाम पर एक महिन्द्रा स्कोर्पियों कार, एक महिन्द्रा थार कार, एक महिन्द्रा केम्पर पिकअप एवं अन्य वाहन एवं बीमा पॉलिसिया कराना एवं राजेश गुर्जर की हत्या कर एक्सीडेण्ट की घटना बताकर मृतक राजेश गुर्जर की बीमा पॉलिसियों पर क्लेम उठाने की योजना बनाई।
         जांच अधिकारी एएसआई सुभाषचन्द द्वारा थाना भदेसर पर मृतक राजेश की हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच की जाकर संदीग्ध चम्पालाल गुर्जर पिता छोगालाल गुर्जर एवं मुकुल गुर्जर पिता चम्पालाल गुर्जर निवासी मान्दलदा थाना चन्देरिया हाल चामटी खेड़ा चितौड़गढ़ की तलाश कर गहन पुछताछ करने पर आरोपी चम्पालाल गुर्जर द्वारा राजेश गुर्जर की हत्या करना एवं हत्या के बाद मुकुल द्वारा अपने पिता के साथ मिलकर षड़यन्त्र पूर्वक एक्सीडेण्ट की घटना बताने के लिये शव को चम्पालाल के बताये अनुसार मान्दलदा खेत से स्कोर्पियो कार से रेवलिया कला - मानपुरा के बीच चतरसिह के कुए के पास ले जाना जहां चम्पालाल गुर्जर द्वारा राजेश की लाश को स्कोर्पियों कार से उतार कर सिर फोड़ कर मोटरसाईकिल से घटना स्थल पर एक्सीडेण्ट हो जाने से गिरने का ढ़ोंग रचना एवं मुकुल के द्वारा उक्त घटना को एक्सीडेण्ट की घटना बताकर रिपेार्ट पेश करना बताया।
    जिस पर प्रकरण में आरोपी पिता चम्पालाल गुर्जर पुत्र छोगालाल गुर्जर उम्र 52 साल एवं आरोपी भाई मुकुल गुर्जर पुत्र चम्पालाल गुर्जर उम्र 25 साल निवासी मान्दलदा थाना चन्देरिया हाल चामटी खेड़ा चितौड़गढ़ को गिरफ्तार किये गये, जिनसे अनुसंधान जारी है।

What's your reaction?