चित्तौड़गढ़ / कपासन - आरएनटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में 17वां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 204 यूनिट हुआ रक्त संग्रहण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

सीधा सवाल। कपासन। आर. एन. टी. पी. जी. कॉलेज में महाविद्यालय प्रबन्ध निदेशक डॉ. वसीम खान के 50 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में जन्मदिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. वसीम खान ने 65 वीं बार रक्तदान कर जिले के सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तवीर बने।
संस्था सचिव नीमा खान ने बताया कि विगत 17 वर्षों से वर्ष में 2 बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी, स्टॉफगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय प्रबन्ध निदेशक डॉ. वसीम खान ने 65 वीं बार, पत्नी नीमा खान ने 25 वी बार, पुत्र सीजेन वसीम खान, भाई साहिल खान, इमरान खान, भांजे शाहिद खान, अमन खान, फिरोज खान के साथ रक्तदान कर किया। शिविर में 204 यूनिट रक्तदान हुआ। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके महाविद्यालय के 52 विद्यार्थियों हसन नूर, निखिल बैरागी, दीपेन्द्र कुशवाहा, नवीन चौहान, भगवती आचार्य, अल्जार शैख, प्रकाश आचार्य, कुन्दन सोलंकी आदि ने पहली बार रक्तदान कर रक्तवीर बने। डॉ. खान परिवार के 18 सदस्यों ने रक्तदान किया। आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के टीम लीडर डॉ. भागचन्द रेगर के नेतृत्व में 13 मेडिकल सदस्यों एवं चित्तौडगढ राजकीय चिकित्सालय के डॉ. अनिल सैनी व महेश गढवाल के नेतृत्व में 8 मेडिकल सदस्यों की टीम की देखरेख में रक्तदान किया गया। सभी रक्तदाताओं को आर. एन. टी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की तरफ से प्रमाण पत्र एवं उपहार वितरित किये गये।
एनएसएस आरआसी प्रभारी एच.एल. अहीर ने बताया कि महाविद्यालय की 48 छात्राओं के साथ दीक्षा वुमेन क्लब की 16 महिलाओं, एनसीसी के 53 केडेट ने, रोबिनहुड आर्मी के 12, रोवर रेंजर स्काउटिंग के 5 स्वयंसेवकों ने, कपासन पुलिस उपअधीक्षक
हरजीलाल यादव, संस्था कोषाध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में आरएनटी विधि एवं बी.एड. चित्तौडगढ़ के 25 विद्यार्थियों, विवेकानन्द कॉलेज डबोक से मनोज जारोली एवं 20 विद्यार्थियों ने, विवेकानन्द कॉलेज घाटोल से फिरोज खान ने, एनएसएस, रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने रक्तदान किया। साथ ही इस अवसर पर हाजी हसन खान, अनिल चण्डालिया, सी.पी. सिरोया, लॉयन्स क्लब, रक्त मित्र मंडल, केम्पस क्लब एवं आर. एन. टी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा कपासन नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों में रक्तदान किया।
शिविर में सेवानिवृत इंजीनियर ए. आर. खान, कपासन नगर पालिका उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली, लॉयन राकेश सौमानी, लॉयन ओ. पी. माहेश्वरी, रक्तमित्र मंडल के अरूण बाबेल, लॉयन के एल सौमानी, लॉयन दामोदर सौमानी, लॉयन रवीन्द्र सौमानी, लॉयन नवीन कमल न्याती, लॉयन ओ. पी. सौमानी, लॉयन राहुल जैन, गायत्री देवी सौमानी, मंजुला सौमानी, स्काउट गाइड स्थानीय संघ कपासन सहसचिव सत्यनारायण सौमानी, स्काउटर लक्ष्मीलाल आचार्य, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवेन्द्र सौमानी ने रक्तदान में सहयोग प्रदान किया।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एस. एन. ए. जाफरी ने बताया कि प्रबन्ध निदेशक के विदेश यात्रा कर लौटने पर सीजेन खान के नेतृत्व में भव्य भावभीना स्वागत किया गया। जिसमें अकादमिक निदेशक शिवनारायण शर्मा, कृषि डीन प्रो. एल. के. दशोरा, एडमिन निदेशक कृष्णा चाष्टा, निदेशक एडमिशन डॉ. रामसिंह चुण्डावत, कृषि निदेशक डॉ. सुनील शर्मा, बी. एड. प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल सहभागिता निभाई।

What's your reaction?