2751
views
views

सीधा सवाल। कपासन। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जियारत कर देश में अमन चैन की दुआं मांगी।अल्पसंख्यक मोर्चा कपासन नगर अध्यक्ष महबूब शाह ने बताया कि आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती, प्रदेश महामंत्री एमडी शेख ने दरगाह में चादर पेश कर जियारत कर दुआ मांगी।
नगर पालिका उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली के अनुसार नगर पालिका वार्ड नंबर 17 उप चुनाव के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश टीम ने नगर के वार्ड नंबर 17 में भाजपा प्रत्याशी रुबीना बानो के समर्थन में डोर टू डोर जन संपर्क किया।इस अवसर पर अल्प संख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अली असगर बोहरा, जिला उपाध्यक्ष कुदरत हुसैन, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया,जीएसएस अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, महामंत्री अशोक विजयवर्गीय, कोतवाल शराफत हुसैन,मंसूर अहमद,अख्तर पखरवट, साबिर नाकेदार, मकबूल अंसारी, वाजिद खान पठान, कलीम मंसूरी, जावेद खान, अयूब अंसारी, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष सोनी, प्रतीक वैष्णव, गौरव दाधीच,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।