2121
views
views

सीधा सवाल। मंडफिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडफिया के पी.ई.ई.ओ. क्षेत्र के विद्यालयों की बैठक स्थानीय विद्यालय में प्रधानाचार्य दिनेश चंद बैरवा के सानिध्य में आयोजित की गई। उप प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से मिशन निपुण चित्तौड़गढ़ के लक्ष्यों की प्राप्ति,आधार/जनाधार का शत प्रतिशत अपडेशन,अपार आई.डी.,अर्धवार्षिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच,आई.पी.आर. की पूर्ति आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय विद्यालय से आशीष चंडालिया,कन्हैयालाल मेघवाल,हेमलता रेगर,धर्मेंद्र सामोता,रवि कुमार बैरवा,दीपक कुमार गुर्जर,नारायण लाल रेगर,मुकेश चंद्र जाट,कार्यालय सहायक सचिन तिवारी,भूपेंद्र शर्मा,प्रहलाद जाट,महिपाल सिंह राणावत,बाबूलाल रेगर,पंचायत सहायक बाबूलाल मेघवाल,भेरूलाल लोहार,उमा दाधीच,केसर खेड़ी से प्रधानाध्यापक गनी मोहम्मद पिंजारा,संपत लाल ढोली,इलमास,सुमित्रा तिवारी, संगीता चौधरी,गिदा खेड़ा से प्रधानाध्यापक गजेंद्र,नेहा गुप्ता,शंकर लाल पाटीदार,अमरपुरा से प्रधानाध्यापक पुष्कर लाल शर्मा,हेमलता त्रिपाठी,गोपालपुरा से प्रधानाध्यापक नारायण लाल रेगर,किशन लाल गुर्जर आदि उपस्थित थे।