चित्तौड़गढ़ / बेंगू - विदुषी बिल्लू को मिली बेगूं नगर मंडल की कमान, हुआ जोरदार स्वागत
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - एक्सिस बैंक के एटीएम को कटर से काटा, होमगार्ड जवान की हिम्मत से लूट की वारदात विफल, कार में भागे बदमाश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बेगूं - राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 4 गंभीर घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - बैंक में घुसे चोर, तिजोरी तोड़ने का प्रयास

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / राशमी - तेज रफ्तार कार खाई में गिरी,एक की मौत, दो गंभीर घायल,मुरोली-मरमी मार्ग पर हादसा

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - एक्सिस बैंक के एटीएम को कटर से काटा, होमगार्ड जवान की हिम्मत से लूट की वारदात विफल, कार में भागे बदमाश * चित्तौड़गढ़ / बेगूं - राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 4 गंभीर घायल * चित्तौड़गढ़ - बैंक में घुसे चोर, तिजोरी तोड़ने का प्रयास * चित्तौड़गढ़ / राशमी - तेज रफ्तार कार खाई में गिरी,एक की मौत, दो गंभीर घायल,मुरोली-मरमी मार्ग पर हादसा * चित्तौड़गढ़ - गंगरार से लापता युवक का शव चित्तौड़गढ़ में मिला, गले में फंदा, हत्या की आशंका; एफएसएल टीम जांच में जुटी * चित्तौड़गढ़ - 5 प्रतिशत सहयोग भी लगे भारी लापरवाही का मतदाता मॉडल हावी! * चित्तौड़गढ़ / डूंगला - एंबुलेंस खाई में गिरने से वृद्धा की मौत, दो गंभीर घायल * चित्तौड़गढ़ - चलो बाँटे ज्ञान ,ओपीडी समय में काटे श्वान! * चित्तौड़गढ़ - इक्को कार में लगी आग, जिंदा जला चालक * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - 7 दिन की नवजात बालिका रोते हुए मिली झाड़ियों में, पुलिस जुटी जांच में * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - जलसागर बांध में डूबा बुजुर्ग, सिविल डिफेंस ने शुरू किया तलाशी अभियान * चित्तौड़गढ़ - गोलीकांड में घायल भाजपा नेता की उदयपुर में मौत, गोली मारने वाले का फोटो जारी, संदिग्ध को पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - भाजपा नेता एवं कुरियर व्यवसाई पर फायरिंग, मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ - टैक्सी परमिट कार में लगी आग में जलते मिले लाखों के नोट, हवाला कारोबार का बताया जा रहा है पैसा * चित्तौड़गढ़ - बेडच नदी में रेलवे पुलिया के नीचे मिला अज्ञात का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - एक्सिस बैंक के एटीएम को कटर से काटा, होमगार्ड जवान की हिम्मत से लूट की वारदात विफल, कार में भागे बदमाश * चित्तौड़गढ़ / बेगूं - राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 4 गंभीर घायल * चित्तौड़गढ़ - बैंक में घुसे चोर, तिजोरी तोड़ने का प्रयास * चित्तौड़गढ़ / राशमी - तेज रफ्तार कार खाई में गिरी,एक की मौत, दो गंभीर घायल,मुरोली-मरमी मार्ग पर हादसा * चित्तौड़गढ़ - गंगरार से लापता युवक का शव चित्तौड़गढ़ में मिला, गले में फंदा, हत्या की आशंका; एफएसएल टीम जांच में जुटी * चित्तौड़गढ़ - 5 प्रतिशत सहयोग भी लगे भारी लापरवाही का मतदाता मॉडल हावी! * चित्तौड़गढ़ / डूंगला - एंबुलेंस खाई में गिरने से वृद्धा की मौत, दो गंभीर घायल * चित्तौड़गढ़ - चलो बाँटे ज्ञान ,ओपीडी समय में काटे श्वान! * चित्तौड़गढ़ - इक्को कार में लगी आग, जिंदा जला चालक * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - 7 दिन की नवजात बालिका रोते हुए मिली झाड़ियों में, पुलिस जुटी जांच में * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - जलसागर बांध में डूबा बुजुर्ग, सिविल डिफेंस ने शुरू किया तलाशी अभियान * चित्तौड़गढ़ - गोलीकांड में घायल भाजपा नेता की उदयपुर में मौत, गोली मारने वाले का फोटो जारी, संदिग्ध को पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - भाजपा नेता एवं कुरियर व्यवसाई पर फायरिंग, मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ - टैक्सी परमिट कार में लगी आग में जलते मिले लाखों के नोट, हवाला कारोबार का बताया जा रहा है पैसा * चित्तौड़गढ़ - बेडच नदी में रेलवे पुलिया के नीचे मिला अज्ञात का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

सीधा सवाल। बेगूं। प्रदेश संगठन पर्व कमेटी और प्रदेश चुनाव अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को जिला चुनाव अधिकारी डॉ मुकेश गर्ग ने सूची जारी कर चित्तौड़गढ़ जिले के 22 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, जिसमें एकमात्र महिला विदुषी बिल्लू को बेगूं नगर मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जानकारी के अनुसार जिला चुनाव अधिकारी डॉ मुकेश गर्ग द्वारा मंगलवार शाम चित्तौड़गढ़ जिले के 22 मंडल अध्यक्षों के घोषणा की सूची जारी गई, जिसमें बेगूं विधानसभा क्षेत्र के 8 मंडलो में अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई। बताया गया कि बेगूं नगर मंडल में विदुषी बिल्लू, चेची (बेगूं ग्रामीण) में मदनगोपाल धाकड़, रावतभाटा में राजेंद्र दशोरा, भैंसरोड़गढ़ में सुनील जैन, कुंडाल में प्रहलाद मेघवाल, गंगरार में भूपेंद्र सालवी, नंदवाई में पप्पुलाल धाकड़, साडास में भवानीराम जाट को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

भाजपा की पहली सूची में एकमात्र महिला विदुषी बिल्लू को मिली जिम्मेदारी

जिला चुनाव अधिकारी डॉ मुकेश गर्ग द्वारा जारी चित्तौड़गढ़ जिले के 22 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की पहली सूची में एकमात्र महिला विदुषी बिल्लू को बेगूं नगर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। विदुषी बिल्लू छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही। पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा में नगर प्रमुख का दायित्व निर्वहन करने के बाद महिला मोर्चा चित्तौड़गढ़ में जिला प्रवक्ता के रूप में भी कार्य कर चुकी है। विदुषी बिल्लू पूर्व जनसंघी एवं एडवोकेट स्व. मोहनलाल बिल्लू की पौत्रवधु और वर्तमान नगरपालिका बोर्ड में पार्षद एडवोकेट जयदीप बिल्लू की धर्मपत्नी है। मंगलवार शाम बेगूं नगर मंडल अध्यक्ष पद पर विदुषी बिल्लू के नाम की घोषणा होते ही सोशल मिडिया पर बधाई और शुमकामनाओं का क्रम शुरु हो गया।


नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत

मंगलवार शाम बेगूं नगर मंडल अध्यक्ष पद पर विदुषी बिल्लू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर मदन गोपाल धाकड़, नंदवाई मंडल अध्यक्ष पद पर पप्पु लाल धाकड़ के नाम की घोषणा के बाद सोशल मिडिया पर चले शुभकामना संदेश के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत के लिए तैयारियां शुरु कर दी थी। बुधवार दोपहर में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के मंडल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बेगूं पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नवनियुक्त अध्यक्षों का ढ़ोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट कैलाशचंद्र शर्मा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मोहनलाल पहाड़िया, पालिका पार्षद ओमप्रकाश छीपा, एडवोकेट जयदीप बिल्लू, पारस जैन, कन्हैयालाल ओड, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, पूर्व नंदवाई मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चुण्डावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट सिद्धांत बिल्लू, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष राजेंद्र आचार्य, एडवोकेट विजय भारद्वाज, शैलेन्द्र शर्मा, तीर्थंराज शिल्पकार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक पंचोली, गोविन्द लखी, अवधेश व्यास, गोपाल सोनी, बद्रीलाल जाट, राकेश गुर्जी, कन्हैयालाल ओझा, नवीन बाबेल, कैलाश छीपा, विनोद डीडवानिया, मुरली वैष्णव, बालकिशन कुड़किया, वैभव पगारिया, उत्तम सिंह, दुर्गालाल पालीवाल, शंकर लखी, परीक्षित बिल्लू, किशन वैष्णव, सुरेश रेगर, शीतल सोनी, जयश्री सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।


महिला सशक्तिकरण के साथ आगामी पालिका चुनाव रहेगी प्राथमिकता

मेरे जैसी छोटी कार्यकर्त्ता को शीर्ष नेतृत्व और जिला नेतृत्व द्वारा बेगूं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर शीर्ष और जिला नेतृत्व का आभार। जिस उम्मीद के साथ पार्टी ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है, मैं उस उम्मीद पर हर समय खरा उतरने का प्रयास करुँगी। मैं क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी, क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ को विश्वास दिलाती हूं, कि आगामी दिनों में होने वाले बेगूं नगरपालिका चुनाव में पालिका क्षेत्र की 25 में से 25 सीटें जीतकर भाजपा का बोर्ड बनाएंगे तथा संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढे, जो देश के प्रधानमंत्री मोदी का भी सपना है। इसी उद्देश्य के साथ कार्य करेंगे।

                                                  विदुषी बिल्लू, अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल



What's your reaction?