1785
views
views

सीधा सवाल। बेगूं। स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बेगूं की प्रथम बूथ अध्यक्षों की बैठक लालबाई फूलबाई चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। नगर मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि बेगूं नगर के लालबाई फूलबाई चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को आयोजित हुई भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बेगूं की प्रथम बूथ अध्यक्षों की बैठक में संगठन को नगर में ओर मजबूती देने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ स्तर पर आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया, इसके साथ ही आगामी नगरपालिका चुनावों में क्षेत्रीय सांसद सी.पी. जोशी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ के मार्गदर्शन में नगरपालिका क्षेत्र की 25 में से 25 सीटों पर भा.ज.पा. के प्रत्याशियों को जीताकर बोर्ड बनाने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, राकेश गुरुजी, पवन दक, पालिका पार्षद जयदीप बिल्लू, नीलेश चेचाणी, ललित तुगणावत, सागर पटवा, मनोज प्रजापत, नरेश सुथार, उत्तमसिंह, पप्पू गुर्जर, अंकित पोरवाल, सुरेश रैगर, दीपक पंचोली, सिद्धांत बिल्लू, राजेंद्र आचार्य, दीपक वैष्णव, किशन वैष्णव उपस्थित थे।