2772
views
views

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। अभाविप के चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कुशाल चौहान ने बताया कि 3 दिवसीय चित्तौड़ विभाग का अभ्यास वर्ग निम्बाहेड़ा इकाई के महर्षि गोत्तम आश्रम में आयोजित किया गया जिसमें चित्तौड़ ज़िले और प्रतापगढ़ ज़िले के अपेक्षित कार्यकर्ता सम्मिलित हुए और संघठन के दायित्वान अधिकारियों से सत्र के माध्यम से प्रशिक्षण लिया।
इसी संदर्भ में अभाविप के नगर मंत्री प्रजल मारवाड़ी ने बताया की युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद सर्कल दीपदान आतिशबाजी व संघोष्ठी का आयोजन किया गया और साथ ही पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया गया।
सभी परिषद के कार्यकर्ताओं का चित्तौड़ विभाग अभ्यास वर्ग में अहम योगदान रहा और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ चढ़ कर देखा गया।