1701
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। हरनावा के जादूगर जूनियर विराट का स्थानीय चंद्रलोक सिनेमा में शुभारम्भ हुआ। पूर्व पार्षद नवीन पटवारी एवं नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार सैनी द्वारा फीता काटकर शो का शुभारंभ किया गया।
जानकारी के अनुसार दुनिया के सबसे कम उम्र के जादूगर जूनियर विराट अपने नए-नए करतबों से अपना परिचय देंगे। चंद्रलोक सिनेमा में प्रतिदिन दो एवं शनिवार व रविवार को तीन शो में चलने वाले इस जादूगर शो में बच्चों के लिए विशेष आकर्षण के कार्यक्रम होंगे। शुभारम्भ पर जादूगर ने अपने शो के माध्यम से लोगों में गो सेवा करने एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाने का प्रयास किया गया जो दर्शकों को खूब भाया।