1386
views
views

सीधा सवाल। बेगूं। विप्र फाउंडेशन जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा बेगूं तहसील अध्यक्ष पद की घोषणा राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पालीवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी ने कमलेश कुमार उपाध्याय निवासी बेगूं को बेगूं तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलेश कुमार उपाध्याय वर्तमान में प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनसिंहजी का राजपुरा से सेवानिवृत हुए हैं, और वर्तमान में इनका दायित्व राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा बेगूं अध्यक्ष है एवं जिले में वर्षों तक विप्र संगठन एवं शैक्षिक संघ में जिला कार्यकारिणी में दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। कमलेश उपाध्याय द्वारा आगामी दिनों में बेगूं नगर मंडल, चेंची मंडल, कमांड मंडल एवं नंदवाई मंडल में मुख्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महामंत्री, महिला एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री व उनकी कार्यकारिणी के साथ ही सभी 16 प्रकोष्ठ के संयोजक व सहसंयोजक व उनकी कार्यकारिणी सात दिवस में घोषित कर देंगे। कमलेश उपाध्याय के विप्र फाउंडेशन बेगूं तहसील अध्यक्ष बनने पर बेगूं क्षेत्र सहित पूरे जिलेभर में खुशी की लहर एवं बधाई संदेश का दौर शुरु हो गया है। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं द्वारा इसके लिए उन्हें बधाई दी जा रही है।