6783
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संचालित रेस्टोरेंट पर व्यावसायिक गैस सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर काम में लिए जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद रसद विभाग की टीम ने दो रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की है। मौके से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए हैं। रसद विभाग की टीम की कार्रवाई के बाद स्टेशन क्षेत्र में रेस्टोरेंट व ढाबे संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया।
जानकारी में सामने आया कि रसद विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर समय-समय पर अभियान चला कर कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में परिवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को रसद विभाग की टीम निंबाहेड़ा मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पहुंची। इस क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे संचालित है। यहां दो रेस्टोरेंट पर नियमुसार जांच की गई। इसमें सामने आया कि दो रेस्टोरेंट पर व्यावसायिक गैस सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर काम में लिए जा रहे थे। दोनों ही रेस्टोरेंट पर दो- दो गैस सिलेंडर मिले हैं। ऐसे में रसद विभाग की ओर से नियमानुसार कार्यवाही की गई है। मौके पर प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी, वरिष्ठ सहायक मोहनिश राजावत की टीम कार्रवाई करने पहुंची। वहीं व्यस्तम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रसद विभाग की टीम के पहुंचने से होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया।