चित्तौड़गढ़ - तस्करों से जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

44 वाहनों का खुली बोली द्वारा किया विक्रय

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त किए गए वाहनों का गुरुवार को सदर निम्बाहेड़ा थाने में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति द्वारा नीलामी कर निस्तारण किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों से जब्त किए गए 44 वाहनों को पुलिस द्वारा खुली बोली लगा नीलाम किया गया। 14 दोपहिया, 29 चौपहिया व 1 भारी वाहन की नीलामी हुई, इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को करीब 45 लाख रुपये का राजस्व हुआ।
          पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला अफीम का बृहद उत्पादन क्षेत्र होने व राज्य की सीमा से लगा होने के कारण मादक पदार्थों की तस्करी इसी रूट से होकर निकलने की वजह से जिले के कई थानों में मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल वाहनों को माल के साथ जब्त किया गया है। उक्त जब्त वाहनों से जिले के थाने के माल खाना भरे पड़े हुए हैं, थानों में अन्य वाहनों के रखने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें नियमानुसार निस्तारण किया जाना हैं।
        भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन की अनुपालना व पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशों पर जिला चित्तौड़गढ़ में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त ऐसे वाहन जिनका न्यायालय द्वारा निर्णय हो चुका हो अथवा भौतिक सत्यापन किया गया हो, ऐसे वाहनों के प्रस्ताव पुलिस थानों से मंगवा कर कार्यालय की एमओबी शाखा के प्रभारी गोविंद कुमार, एएसआई मनोज कुमार व स्टाफ एवं लेखा शाखा के सहायक लेखाधिकारी सागर गिरी गोस्वामी व कर्मचारियों द्वारा वाहनों को खुली बोली लगाकर नीलाम किया गया। वाहनों की नीलामी के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी की अध्यक्षता में पाँच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें एएसपी सरिता सिंह, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, सहायक लेखा अधिकारी कैलाश भराडिया व परिवहन निरीक्षक विक्रम सालवी आदि उपस्थित थे। जिन्होंने खुली बोली लगवा कर वाहनों की नीलामी करवाई। उक्त नीलामी में जिला चित्तौड़गढ़ के अलावा जिला उदयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, केकड़ी व मध्यप्रदेश तक के बोलीदाता शामिल हुए। एनडीपीएस एक्ट में जब्त 44 वाहनों को गुरुवार को सदर निम्बाहेड़ा थाने पर खुली बोली द्वारा नीलामी की गई। जिनमे सभी 44 वाहनों को उच्चतम बोली द्वारा स्वीकार किया जाकर बोली दाता को अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। 04 वाहनों की बोली नहीं लग पाने की वजह से उन्हें लंबित रखा गया। गुरुवार को 14 दोपहिया, 29 चौपहिया व 1 भारी वाहन की हुई इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को करीब 45 लाख रुपये का राजस्व हुआ।
     एसपी जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल जिले में जब्त वाहनो की नीलामी प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जिला चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा गत तीन माह में अब तक 235 वाहनों का नीलामी द्वारा निस्तारण किया गया है।

What's your reaction?