1008
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार राउमावि बिलोदा में वार्षिक उत्सव समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला वॉलीबॉल संघ सचिव लालसिंह डूडी थे। अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप जाट एवं पूर्व सरपंच रामलाल जाट ने की। विशिष्ठ अतिथि जीएसएस अध्यक्ष लालसिंह राठी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष धर्मसिंह जाट, रामनारायण जाट, शांतिलाल जाट उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य संजय रजक ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। इस दौरान विद्यालय में सहयोग करने वाले भामाशाह बलवीरसिंह जाट का पगड़ी पहना, उपरना ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उत्कर्ष परीक्षा परिणाम देने वाले एवं वार्षिक उत्सव में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक दिये गये। सांस्कृति कार्यक्रम की तैयारी रेखा वर्मा एवं कौशल्या टेलर द्वारा की गई। टेंट एवं म्यूजिक व्यवस्था मुरारीलाल वर्मा एवं कैलाश मेनारिया द्वारा की गई। संचालन गोपाल स्वरूप टांक ने किया। अंत में किरण पुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुन्दर चावला, संजना चौधरी, संगीता सैनी, ममता चौधरी, गोविन्द प्रतापसिंह चौधरी उपस्थित रहे।