views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के गांव राजपुरा में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को कथा व्यास से पंडित माणकचंद्र मेनारिया फतेहनगर वाले ने श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। श्री राम जानकी ग्रुप द्वारा भगवान श्री कृष्ण की बरात गांव से ढोल पटाखे व पुष्प वर्षा के साथ कथा स्थल तक लाई गई। जिसमें गांव राजपुरा के समस्त महिला पुरूष व किशोर किशोरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।भगवान श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। इस दौरान श्रद्धालु झूमने लगे। श्रीकृष्ण रुक्मणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथावाचक ने कहा, जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं। उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। इस प्रसंग को श्रद्धा के साथ श्रवण करने से कन्याओं को अच्छे घर और वर की प्राप्ति होती है। साथ ही दांपत्य जीवन सुखद रहता है। इस अवसर पर क्षेत्र के पुर्व विधायक अशोक नवलखा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पुर्व प्रधान महावीर सिंह, पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष धनराज शर्मा, निम्बाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़,वरदीचंद धाकड़ मंडल महामंत्री,
दलपत मीणा जिला परिषद सदस्य,नाथुलाल मीणा पूर्व जिला परिषद सदस्य।सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यास पीठ का पूजन कर गुरुदेव से आशीर्वाद लिया।
