1176
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में किया गया। स्कूल के शंकर मेनन सभागार में आयोजित हुई इस अंतर सदनीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। मुख्य अतिथि का स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने स्वागत किया।
स्कूल के जन संपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल नौ सदनों के कैडेट्स ने भाग लिया। जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता का विषय “ क्या भारत को पश्चिमी देशों की अपेक्षा पड़ोसी देशों के साथ संबंध विकसित करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए? ” रखा गया। प्रत्येक सदन से दो-दो कैडेट्स ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने-अपने विचार रखें। इस प्रतियोगिता में कुश हाउस का कैडेट कृष्णा सिहाग प्रथम प्रताप हाउस का कैडेट अमन आनंद द्वितीय जयमल हाउस कैडेट राजवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहें। प्रताप हाउस प्रथम, जयमल हाउस द्वितीय एवं बादल हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता की प्रभारी अंग्रेजी की अध्यापिका जयंती सक्सेना थी। निर्णायक का कार्य सामाजिक विज्ञान के अध्यापक विकास चैबे, अंग्रेजी के अध्यापक आदित्य तोमर एवं काउंसलर शताक्षी ने किया। संगणक का कार्य गणित के अध्यापक दिनेश कुमार शर्मा ने किया। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।