1995
views
views

सीधा सवाल। कपासन। नगर पालिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।नगर पालिका में गांधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस पर सुबह प्रार्थना सभा हुई।जिसमें गांधी जी के भजन वैष्णव जन तेने कहिए आदि भजनों की प्रस्तुति दी।नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, उपाध्यक्ष ऐजाज अली,ईओ ललित सिंह देथा, जीएसएस अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर ने गांधी जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित कर दो मिनट का मोन रख कर श्रद्धांजलि दी।गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया।इस अवसर पर युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनीष बारेगामा, जेईएन खेमराज गुर्जर, वरिष्ठ सहायक गोपाल सुथार,कनिष्ठ सहायक नन्द लाल मेनारिया,कनिष्ठ सहायक प्रकाश शर्मा, सचिन सोनवाल,शान्ति लाल खटीक, शकील मोहम्मद, प्रियंका गर्ग,एसबीएम एमआईएस रिया गर्ग,एम एस आर जी लेखा सहायक प्राची डीडवानिया,रोजगार सहायक सुनीता शर्मा,राज कुमार खटीक, ललित पंवार,हीरा लाल शर्मा, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।