प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - जान हथेली पर रख यहां के किसान खेतों में उगाते हैं काला सोना, दिन-रात करते रखवाली
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

अफीम पौधों पर आए फूल, सुरक्षा के लिए बढ़ी चिंता, अब तीन महीने तक खेतों पर ही गुजरेंगे किसानों के दिन-रात

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। क्षेत्र में इन दिनों अफीम की फसल पर फूल भी आने लगे हैं। कुछ समय में इन पर डोडा भी आने लगेगा। फसल बढ़ने के साथ ही किसानों के माथे पर इनके देखरेख को लेकर चिंता की लकीरें बढ़ने लगी हैं। अब किसानों को फसल की सुरक्षा में दिन और रात खेतों में ही गुजारने पड़ेंगे। किसान अपनी फसल को प्राकृतिक प्रकोप, मवेशियों और पक्षियों से सुरक्षा करने में भी जुट गया है। काला सोना कही जाने वाली इस फसल को किसान कड़ी मेहनत से पाल-पोसकर बड़ी करते हैं। कई किसानों ने तो खेतों पर झोपडिय़ां बना ली हैं, जहां रहकर दिन-रात रखवाली कर रहे हैं। अफीम की फसल पर फूल और डोडा आते ही अफीम तस्करों से भी किसानों को खतरा बढ़ जाता है। हालांकि मवेशियों और प्राकृतिक प्रकोप से भी खतरा कम नहीं होता है। किसानों ने मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए तारबंदी, लोहे की जालियां लगा दी हैं। प्राकृतिक प्रकोप से बचाव के लिए अफीम की फसल के चारों तरफ मक्का की बुवाई करते हैं। इससे शीतलहर और पाले का असर मक्का की फसल पर कम हो जाता है। यह अफीम किसानों को अच्छा पैसा तो दिलाती ही है साथ ही जो किसान समाज है उसमें उसका रुतबा भी बढ़ाती है। यहां माना जाता है कि जिसकी अफीम की फसल होती है उसका किसान समाज में एक अलग ही पहचान और अपना एक अलग ही रुतबा होता है।

लुवाई-चिराई का दौर शुरू होते ही दस्तक देने लगेंगे तस्कर

बता दें कि प्रतापगढ़ जिला पूरे देश में काले सोने की तस्करी के लिए जाना जाता है। यहां मौसम की अनुकूलता और अच्छी पैदावार के चलते अफीम की फसल का अच्छा उत्पादन होता है। ऐसे में अफीम और डोडा चूरा तस्करी का अवैध कारोबार भी शुरू हो जाएगा। इस वर्ष अफीम की फसल की अच्छी पैदावार होने की आस लगाए बैठे मारवाड़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के तस्कर स्थानीय तस्करों से संपर्क साध रहे हैं। लुवाई-चिराई का दौर शुरू होने के बाद तस्कर काला सोना यानी अफीम अवैध रूप से अपने क्षेत्र में ले जाते हैं। किसान तीन महीने फसल पूरी नहीं होने तक खेतों में ही जुटे रहते हैं।

डोडा निकलते ही मां काली की पूजा के साथ इकट्ठा होगा अफीम का दूध

अफीम के पौधों पर सफेद फूल आने से किसानों में हर्ष छाया हुआ है। फूल खिलने के बाद अब कुछ दिनों में फसल पर डोडा निकलेगा। इस पर किसान आने वाले कुछ दिनों में विधि-विधान से मां काली की पूजा अर्चना कर डोडे पर चीरा लगाकर अफीम का दूध इकट्ठा करने में जुट जाएंगे। वहीं इस बहुमूल्य फसल को बचाने के लिए किसान इन दिनों खेत में फसल की जंगली जानवरों से रखवाली के लिए रतजगा कर रहे हैं।

जंगली जानवारों से नहीं यहां चोरों से है खतरा

वर्तमान में किसान जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने से इतना चिंतित नहीं है जितना अफीम चोरों से है। कई वारदातें ऐसी भी हुई हैं जिनमें यह सामने आया है कि अफीम किसानों ने अफीम खेतों से लाकर अपने घर में रखे और किसानों पर ही हमला करके सीधे-सीधे अफीम लूट ली गई बअफीम की चोरी और अफीम की लूट किसान के लिए बड़ी चिंता का विषय है। यही वजह भी है कि किसान अपनी जान पर खेलकर अफीम की फसल को उगा रहा है। क्योंकि अन्य फसलों में इतना मुनाफा और मान-सम्मान नहीं मिलता जितना अफीम की फसल में मिलता है।

What's your reaction?