2373
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भगवान विष्णु के अवतार गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण जी" की जन्म जयंती के अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष रामेश्वर माली बताया कि गुर्जर समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा गोरा बादल स्टेडियम से शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान,माली समाज चित्तौड़गढ़ के बैनर तले पावटा चोक स्थित सांवित्री बाई फुले सब्जी मंडी के बाहर प्रतिमा स्थल के बाहर समाजजनों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष हेमराज करोड़ीवाल,आल इंडिया सैनी सेवा समाज प्रदेश महामंत्री राजन माली,प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रकाश माली,संस्था वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभागमल चौहान रामनगर,रतन दगदी हजारेश्वर,किशन दगदी,महामंत्री कन्हैयालाल माली,शिव जी धुवारिया,कान्हा माली रामनगर,सत्यनारायण करोड़ीवाल,चुन्नीलाल अबाना,फुले बिर्गेड जिलाध्यक्ष राहुल माली,दिनेश माली,मोनीश माली,आशीष माली,भेरूलाल माली,किशन मावर,रतन मावर,आदि समाजजन उपस्तिथ रहे।