5754
views
views

सीधा सवाल। बेगूं। क्षेत्र की पारसोली थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन बेगो में भरी 60 किलोग्राम अवैध चंदन की लकड़ी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त चन्दन की लकड़ी को उत्तरप्रदेश के तस्करों को सप्लाई करनी थी। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रुप से चंदन की लकडी की तस्करी करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह एवं बेगूं वृताधिकारी अंजलि सिंह के निर्देशन में एएसआई भवानी सिंह मय जाब्ता एक टीम का गठन किया गया। 4 फरवरी 2025 को एएसआई भवानी सिंह मय जाप्ते द्वारा अवैध रुप से चंदन की लकडी की तस्करी करने वाले तस्करो पर कार्यवाही हेतु गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरपुरा मोड से आगे हाईवे रोड पर दबिश देकर दो व्यक्तियों को तीन बैग सहित पकडा गया। दोनो व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली गई तो दोनो ने अपने नाम श्यामलाल पुत्र चुन्नीलाल सुथार, तथा कालुलाल पुत्र चेनराम सालवी निवासी राजगढ पुलिस थाना पारसोली जिला चितौडगढ होना बताया। दोनो व्यक्तियों के पास मिले तीनो बैगो की तलाशी ली गई, तो तीनों बैगो के अन्दर चंदन की लकडी के टूकडे भरे हुए पाये गए। चंदन की लकडी का वजन किया गया तो कुल वजन 60 किलोग्राम हुआ। दोनो आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज कर चंदन की लकडी को जब्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही में भवानी सिंह सउनि, कानि मनोज, जितेन्द्र, रतनसिंह, रामराज, मस्तराम की विशेष भूमिका रही।