1806
views
views

सीधा सवाल। बेगूं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर बेगूं नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर शनिवार दोपहर भाजपा नगर मंडल बेगूं के कार्यकर्ताओं ने नगर के लालबाई फूलबाई चौक में पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जोरदार आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। विदित है कि 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही नगर सहित क्षेत्रभर में भाजपा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने को लेकर आश्वस्त थे। इधर शनिवार सुबह शुरु हुई मतगणना में एक के बाद एक भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में भाजपा को 48 सीट, आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की, वही कांग्रेस पार्टी अपना खाता भी नही खोल पाई। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष एडवोकेट कैलाशचंद्र शर्मा, पंचायत समिति सदस्य शम्भूलाल धाकड़, पालिका पार्षद एडवोकेट जयदीप बिल्लू, ओमप्रकाश छीपा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, महामंत्री राकेश गुर्जी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट सिद्धांत बिल्लू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।