views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर की उप नगरीय बस्ती चंदेरिया क्षेत्र में स्थित सोलर पैनल के गोदाम में शुक्रवार रात को आग लग गई। इस आग में सारी सामग्री जल कर नष्ट हो गई। आग से करीब 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। चन्देरिया थाना पुलिस ने दमकल बुलवा कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल कर नष्ट हो गया।
जानकारी में सामने आया कि ओरडी निवासी जगदीश नाथ योगी का चित्तौड़गढ़ शहर की उपनगरीय बस्ती चंदेरिया में की सुरभि कॉलोनी में कार्यालय और गोदाम है। शुक्रवार शाम को यह कार्यालय बंद कर घर चला गया था। रात को अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में आग लग गई। रात करीब 1.45 बजे पड़ोसियों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। यह करीब पौन घंटे में गोदाम पर पहुंच गया। यहां पहले से ही चंदेरिया थाना पुलिस के अलावा आस पास के लोग मौजूद थे। दमकल मंगवा कर आग बुझाई जा रही थी। गोदाम के गेट लगता है, जिसका ताला तोड कर खोला और आग बुझाई। दमकल की सहायता से आग पर काबू पा लिया लेकिन गोदाम और ऑफिस का सारा सामान जल गया। गोदाम में सोलर पैनल, 250 प्लेट, 40 कूलर सहित अन्य सामग्री जल कर नष्ट हो गए। साथ ही भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा। आग में 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।