1302
views
views

सीधा सवाल। कपासन। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रधानाचार्य भेरू लाल वीरवाल के अनुसार स्थानीय विद्यालय में 39 बालिकाओं को मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कि या। जिसमें विधायक अर्जुन लाल जीनगर द्वारा कक्षा 9 की 39 बालिकाओं को साइकिल वितरित की।अपने उद्बोधन में विधायक ने बालिकाओं को अपने समय का उदाहरण देते हुए वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करते हुए शैक्षिक जगत में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में शनि महाराज मंडल अध्यक्ष रतन नाथ योगी,कपासन नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया,भादसोड़ा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व सांवरिया मंदिर मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा, इफको डायरेक्टर अजय अहीर,सीबीईओ गोपाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य भेरू लाल वीरवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।