882
views
views
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से मौडेश्वरी माता की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मातंगी की जन्म जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
मौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से मौडेश्वरी माता जयंती को लेकर श्री चमत्कारी सांवरिया सेठ मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई जो सेगवा स्थित मां मौडेश्वरी मंदिर पर महा आरती के साथी संपन्न हुई। शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया शोभायात्रा में पुरुष सफेद कपड़े तो वहीं महिलाएं लाल चुंनरी पहने दिखाई दी शोभायात्रा में बालाजी व्यायामशाला के विद्यार्थियों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र शिव तांडव अघोरी नृत्य एवं बाहुबली हनुमान रहे। शोभा यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा के साथ ही लोगों ने जगह-जगह जलपान एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज जन सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शोभा यात्रा के बाद मोडेश्वरी माता मंदिर में एक धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा नेता शैलेंद्र झवर, भंवर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा मौड़ ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने मौड़ ब्राह्मण समाज के सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर भी आश्वासन दिया।