5019
views
views

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। नव निर्वाचित जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर परिणाम आने के बाद श्री सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचे। यहां दर्शन कर भगवान सांवलिया सेठ का आशीर्वाद लिया। इससे पहले परिणाम की घोषणा होने के बाद अहीर का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही विजय श्री की बधाई दी। इस दौरान जिला प्रमुख अहीर के समर्थकों ने ढोल, डीजे के साथ भाजपा कार्यालय तक विजय जुलूस निकाला तथा भव्य आतिशबाजी की। भाजपा कार्यालय पर भी जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट के नेतृत्व में स्वागत हुआ। इसके बाद जिला प्रमुख अहीर ने मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम मंडफिया पहुंच कर श्री सांवलिया जी के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान चुनाव प्रभारी एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, चित्तौडग़ढ़ नगर अध्यक्ष सागर सोनी, निम्बाहेड़ा पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, वरिष्ठ नेता विशाल सोनी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, निलेश मेहता, ग्रामीण मण्डल महामंत्री शैलेन्द्र पाटीदार, नगर उपाध्यक्ष विमल कोठारी, गोपाल पंचौली, पूर्व पार्षद मयंक अग्रवाल, भारत खेरोदिया, राजू गौड़, रमेश वैष्णव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़ सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।