चित्तौड़गढ़ - विवाहिता की मौत मामले में कांस्टेबल पति पर हत्या का आरोप, कलक्ट्रेट के गेट पर धरना देकर बैठी महिलाएं
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर थाना अंतर्गत सोनियाणा गांव में विवाहिता की मौत के मामले मे सोमवार को मृतका के पीहर पक्ष के लोगों एवं राजपूत समाज की महिला पुरुषों ने सोमवार को कलक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। आरोपित पति पर हत्या का आरोप लगाते हुवे मामले में निष्पक्ष अनुसंधान की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं कलक्ट्रेट के गेट पर धरना देकर बैठ गई।

जानकारी के अनुसार घटियावली की नीतू कंवर शक्तावत का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व सोनियाणा के पुलिस कांस्टेबल रघुराज सिंह राठौड के साथ हुआ था। गत 14 फरवरी को विवाहिता नीतू कंवर सोनियाणा में उसके ससुराल के मकान में ही फंदे से लटकी मिली।
इसकी सूचना पर घटियावली से पीहर पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। यहां मृतका को फंदे से उतरा गया। जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार भी पीहर घटियावली में हुआ। इस मामले में पीहर पक्ष के लोगों का आरोप है कि मृतका नीतू कंवर के पति पुलिस कांस्टेबल रघुराज सिंह राठौड़, उसकी सास एवं नंनद ने मिल कर उसकी हत्या कर के फंदे पर लटकाया है। इस संबंध में पीहर पक्ष के लोगों ने भदेसर थाने में इस मामले में रिपोर्ट भी दी। पीहर पक्ष का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद मृतका के पति पुलिस कांस्टेबल रघुराज सिंह राठौड की गिरफ्तारी नहीं हुई। ना ही पुलिस कोई कार्यवाही कर रही है। इसी बात को लेकर परिजनों में आक्रोश है और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीहर पक्ष के रिश्तेदारो के साथ राजपूत समाज के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे तथा जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह , उपखंड अधिकारी बीनू देवल ने प्रदर्शन कर रहे महिला व पुरुषों को समझाईश के लिए पहुंचे। बाद में प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट के अंदर जाकर एडिशनल एसपी सरिता सिंह एवं उपखंड बीनू देवल को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक और जिला कलक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में आरोपित कांस्टेबल पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

What's your reaction?