चित्तौड़गढ़ - जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा एवं समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सड़क ब्रेकरों पर रंगाई, चौराहों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर के निर्देश पर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई और इनके समाधान के लिए विभिन्न कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के समाधान पर शीघ्र कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके साथ ही हाइवे की रोड पर साइड रास्ता खोलने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, उन्होंने जिले में सड़क सुरक्षा योजना तैयार करने, नेशनल हाईवे पर अनाधिकृत वाहनों, दुकानों और पशुओं को हटाने की कार्यवाही करने के साथ-साथ हेलमेट की अनिवार्यता, तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई, और अवैध वाहन पार्किंग पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। अति. जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी निर्माण कार्यों की शीघ्रता से संपन्नता पर बल दिया। इसके तहत उन्होंने सर्विस लेन, पुलिया, स्पीड ब्रेकर, डिवाइडर आदि के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात की। साथ ही, स्पीड ब्रेकरों पर रंगाई, चौराहों पर रिफ्लेक्टर लगाने और कर्मचारियों को हेलमेट पहनने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा किए गए प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा योजना की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

अति. जिला कलक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को अवैध वाहनों पर कार्रवाई करने, नगर परिषद आयुक्त को सड़क ब्रेकरों पर प्लास्टिक पेंट करवाने और सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने अवगत कराया कि नगर परिषद द्वारा बिना सूचना के रोड कटिंग पर रोक लगाने की आवश्यकता है, जिस पर अति. जिला कलक्टर ने आयुक्त नगर परिषद को बिना पूर्व सूचना के रोड कटिंग न करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता, पीएचडी के अधीक्षण अभियंता, यूआईटी सचिव, आयुक्त नगर परिषद, जिला परिवहन अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर पालिका और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

What's your reaction?