चित्तौड़गढ़ / बेंगू - संपूर्ण शरीर जांच शिविर बेगूं के वाशिंदों के लिए घर बैठे गंगा आने जैसा - डॉ जीआर भूकल
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

बेगूं में 3 दिवसीय पूरे शरीर की जांचों के शिविर का शुभारंभ

सीधा सवाल। बेगूं। बेगूं नगर में श्रीराम मार्केट स्थित भूकल हॉस्पिटल में समस्त ओसवाल जैन समाज बेगूं, आपणो बेगूं सोशल ग्रुप व टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। विश्वस्तरीय थायरोकेयर लेब मुंबई के द्वारा रियायत दर पर यह जांच शिविर लगाया जा रहा है। इसमें पूरे शरीर की जांच मात्र एक बार लिए गए ब्लड सैंपल से की जाएगी। शिविर का उद्घाटन समारोह भूकल हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉक्टर जीआर भूकल, ओसवाल जैन समाज अध्यक्ष राजुलेंद्र सुराणा, आपणो बेगूं ग्रुप के संयोजक सुरेश सोडाणी, समाजसेवी अमित मित्तल, अशोक जीनगर, भूकल हॉस्पिटल के प्रबंधक जयंत भूकल, टीम जीवनदाता के देव किशन धाकड़, थायरोकेयर स्वास्थ्य अधिकारी विकास शर्मा, लेब टेक्नीशियन पवन धाकड़, मुकेश जांगिड़, हकीम, शिव लाल डांगी, आदि द्वारा महावीर स्वामी व भगवान गणपति की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में डॉक्टर जीआर भूकल ने बेगूं निवासियों के लिए इस तरह के शिविर को घर बैठे गंगा आने जैसा बताते हुए अधिकाधिक संख्या में लाभ लेने का आग्रह किया। ओसवाल समाज अध्यक्ष राजुलेंद्र सुराणा ने बताया कि इस जांच शिविर में शारीरिक स्वास्थ्य जांचों के लाभ के लिए इन 3 दिनो में यानी 1 से 3 मार्च तक किसी भी दिन प्रातः 6 बजे से दिन में 12 बजे तक इच्छुक व्यक्ति को शिविर स्थल पर भूखे पेट पहुंचना है। यहां मुंबई की विश्वस्तरीय जांच लैब द्वारा पूरे शरीर की करीब 70 जांचों के लिए मात्र एक ब्लड का सैंपल लिया जाएगा। ब्लड सैंपल वायुयान से मुंबई स्थित लैब पहुंचाया जाएगा। यहां अतिआधुनिक मशीनों से पूरे शरीर की कई सामान्य व विशेष जांचे कर के अगले तीन दिनों में रिपोर्ट फिजिशियन डॉक्टर जीआर भूकल के नि:शुल्क परामर्श के साथ प्रदान की जाएगी। आपणो बेगूं ग्रुप के संयोजक सुरेश सोडाणी के अनुसार जांचों में मुख्य रूप से विटामिन बी 12, विटामिन डी 3, खून की कमी, शुगर की त्रैमासिक जांच, लिवर की जांच, किडनी की जांच , थायराइड की जांच , हार्ट की जांच, प्रोस्टेट की जांच व कैंसर आदि सहित कई जांचे सम्मिलित है। वहीं शिविर स्थल तक पहुंचने में असमर्थ नागरिकों ने लिए घर से सैंपल लेने की भी सुविधा भी उपलब्ध रखी है। घर से ब्लड सैंपल लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7073777740 जारी किए गए है। शिविर संबंधित अधिक जानकारी हेतु इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। उद्घाटन सत्र के दौरान ही थायरोकेयर स्वास्थ्य अधिकारी विकास शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान के खान पान को देखते हुए मनुष्य को समय-समय पर अपने शारीरिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान देते हुए शारीरिक स्वास्थ्य की जांच अवश्य करना चाहिए। इससे यदि हमारे शरीर में किसी प्रकार का कोई रोग है तो हम समय पर ही अपने शरीर के रोगों दूर कर सकते हैं और किसी गंभीर बीमारी को आने से पहले ही उसका निदान कर सकते हैं। गौरतलब है की प्रति वर्ष आयोजित होने वाले इस विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर की सफलता की चर्चा सिर्फ शहर ही नहीं, जिले भर में रहती है। वहीं इस वर्ष भी जन समूह की मांग पर फिर से यह शिविर आयोजित किया जा रहा। शिविर में खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। टीम जीवनदाता अध्यक्ष धीरज धाकड़ ने सामूहिक अपील जारी कर जिलेवासियों को अधिकाधिक संख्या में लाभ लेने का आग्रह किया।

What's your reaction?