1008
views
views

सीधा सवाल। कपासन। रैगर महासभा शनि महाराज चौकी की साधारण सभा दो मार्च रविवार को सांयकाल 6 बजे आयोजित होगी।रेगर समाज शनि महाराज महासभा के अध्यक्ष नाथु लाल बाकोलिया ने बताया कि रेगर समाज की साधारण सभा में आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जायेगा।साथ ही नवीन कार्यकारिणी का चुनाव, समाज में शिक्षा पर चर्चा, सामाजिक कुरीतियों के निवारण पर चर्चा, काठल की चौकी व बिचली चौकी का लेखा जोखा देखना, मृत्यु भोज के दौरान धोवरा प्रथा पर रोकथाम, समाज की सराय का विकास एवं नवीन सराय हेतु जमीन खरीदने पर चर्चा की जायेगी।इस दोरान बाल विवाह एवं कुरीतियों के निवारण पर विचार विमर्श किया जाएगा।