1050
views
views

सीधा सवाल। कपासन। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कपासन नगर के भरत व्यास का गुर्जरगौड समाज एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कपासन में जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शुमार रहे स्वर्गीय मोहन लाल व्यास के पुत्र भरत कुमार व्यास हाल ही में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।पूर्व में वे लंबे समय तक मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रहे हैं।अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात कपासन नगर आगमन पर नगर के गणमान्य नागरिकों शिव शंकर उपाध्याय, दिनेश चंद्र चाष्टा, नरेंद्र कुमार गौड़, सुभाष चंद्र उपाध्याय, गोपाल चाष्टा, प्रदीप उपाध्याय, लोकेश चाष्टा, अनिल कुमार चाष्टा,राजकुमार लड्ढा,महेश चाष्टा ,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद मोदी,चेतन शर्मा,विकास बारेगामा,देवदत्त छीनीवाल,करुण चंडालिया,मनोहर लड्ढा,कैलाश लड्ढा,अभय सोमानी,रजनीश आदि द्वारा माल्यार्पण कर पगड़ी व उपरना धारण करा अभिनंदन किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।