views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ब्लॉक छोटीसादड़ी की बैठक श्री घाटीवाले बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत का ओपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। बैठक में मंत्रालय कर्मचारियों की वाजिब मांगों के संबंध में ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें मखनलाल धाकड़ को अध्यक्ष और दिनेश चंद्र पाटीदार को मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से चुना गया। साथ ही, प्रतिनियुक्ति पर अन्य जिलों में गए मंत्रालयिक कर्मचारियों को विदाई दी गई। बैठक में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष मेनारिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष रेखा मनोरिया, ब्लॉक कोषाध्यक्ष हरीश जणवा, जिला उपाध्यक्ष विशाल कुमार भट्ट, ब्लॉक सचिव नंदलाल आचार्य, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम तेली, कनिष्ठ लिपिक पंकज मोड, सुरेश चंद्र मेघवाल, मांगीलाल गुर्जर, नानालाल लाहौर, हिमांशु नागौरी, भोलाराम उपाध्याय, मुकेश शर्मा, निरुपमा कंवर, भेरूलाल बलाई, साधना कुशवाहा, रतना सोनी, मलका भडिया, नीतू शर्मा, आशीष कुमार नागदा आदि कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया।