चित्तौड़गढ़ - लक्ष्यों की पूर्ति के लिए गंभीर खनिज विभाग ने बनाई योजना, अब तक 319.06 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

मार्च एंडिंग को लेकर विभाग में गतिविधियां तेज, राजस्व वसूली के लिए किए जा रहे प्रयास

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मार्च माह के आने के साथ ही सरकार राजस्व बढ़ाने को लेकर गंभीर हो जाती है। इसी को लेकर खनिज विभाग भी मार्च माह में राजस्व के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासों में जुट गया है। मुख्यालय की और से तय लक्ष्यों के मुकाबले अब तक 319.06 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हो गई है।
जानकारी के अनुसार 2024-25 के वित्तिय वर्ष में चित्तौड़गढ़ खनि अभियन्ता को मुख्यालय से 451.53 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य दिया था। इसके विरूद्ध फरवरी माह तक 319.06 करोड़ रुपए का लक्ष्य ही अर्जित हो पाया है। अब इसे लेकर विभाग ने कार्य योजना तैयार की है। विभाग को संभावना है कि उनके द्वारा 354.95 करोड़ रुपए का लक्ष्य अर्जित किया जा सकेगा। लेकिन इसके अतिरिक्त भी लक्ष्य प्राप्ति के प्रयास शुरु कर दिए है। खनि अभियन्ता अहते शाम सिद्दकी के अनुसार खनिज विभाग द्वारा चित्तौड़गढ़ खंड में 152.04 करोड़ के मुकाबले फरवरी माह तक 118.72 करोड़ रुपए का लक्ष्य अर्जित किया है। इसी तरह निम्बाहेड़ा खंड में 299.49 करोड़ के मुकाबले 200.34 करोड़ का लक्ष्य अर्जित किया जा सका है।

31 मार्च तक के लिए बनाई कार्य योजना

खनिज विभाग ने लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए 31 मार्च तक कार्य योजना बनाई है। कार्य योजना के अनुसार प्रधान खनिज के नीलाम हो चुके प्लाॅट से प्राप्त होने वाली दूसरी प्रीमियम किश्त मार्च 2025 में ही जमा कराने के प्रयास किए जा रहे है। इसमें 8.71 करोड़ रुपए की आय की संभावना है। इसी प्रकार अप्रधान खनिज के खनन पट्‌टों के 32 प्लॉट और क्वारी लाइसेंस के 105 प्लॉट नीलामी के लिए निदेशालय प्रेषित किए है, जिससे करीब 2 करोड़ रुपए की राशि अर्जित होने की संभावना है। वहीं प्रधान खनिज के खनन पट्‌टों से पिछले वर्ष में प्राप्त अग्रिम रॉयल्टी राशि के समान ही इस वर्ष भी रॉयल्टी से करीब 21.18 करोड़ रुपए का राजस्व मिलेगा।

स्थानीय स्तर पर भी किए है प्रयास

खनि अभियन्ता अहते शाम सिद्दकी के अनुसार लक्ष्यों के विरूद्ध संग्रहण के लिए स्थानीय स्तर पर भी कई प्रयास किए गए है। इसमें 5 प्रधान खनिज के प्लॉट चिन्हित कर ई नीलामी को भिजवाये, जिनमें से दो से करीब 9.48 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया गया। इसी प्रकार अप्रधान खनिज के 67 प्लॉटों से 14.01 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया गया है। वहीं क्वारी बाउंड्री रॉयल्टी कलेक्शन से करीब 3 करोड़ एवं अवैध खनन के मामलों से 3.01 करोड़ रुपए के राजस्व अर्जित किया गया है।

What's your reaction?