चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - विधायक कृपलानी ने निम्बाहेड़ा की भौगोलिक स्थितियों के मद्देनजर महिला पुलिस थाना खोलने की रखी मांग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
राजस्थान की 16 विधानसभा के तीसरे सत्र (बजट सत्र) में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने महिला थाना खुलवाने की मांग रखी। विधायक कृपलानी ने विधानसभा में बताया कि निम्बाहेड़ा एक औद्योगिक क्षेत्र है और सीमेंट का हब है, जिसके कारण यहां महिला कार्मिकों की संख्या ज्यादा है तथा उनकी सुरक्षा को देखते हुए महिला थाना की जरूरत ज्यादा है। इस पर राज्य गृहमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल निम्बाहेड़ा में महिला थाना स्थापित करना विचाराधीन नहीं है, लेकिन सरकार जब भी विचार करेगी, निम्बाहेड़ा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
राज्य गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बताया कि निम्बाहेड़ा में कोई भी महिला थाना विचाराधीन नहीं है। सभी महिला थाना जिला स्तर पर खोला जाता है। चित्तौड़गढ़ हेडक्वार्टर में महिला थाना की स्वीकृति 5 जून 1999 को हुई थी। इसके बाद 11 अक्टूबर 1999 से हेड क्वार्टर पर महिला थाना संचालित हो रहा है।
राज्य गृहमंत्री बेढम के जवाब पर विधायक कृपलानी ने सदन को अवगत करते हुए बताया कि निम्बाहेड़ा में महिला थाना की बहुत जरूरत है। 40 साल पहले निम्बाहेड़ा ही जिला हेड क्वार्टर हुआ करता था, लेकिन बाद में चित्तौड़गढ़ को जिला हेड क्वार्टर बना दिया गया। वर्तमान में निम्बाहेड़ा में जिला हॉस्पिटल, उप जिला परिवहन कार्यालय सहित कई जिला स्तरीय संस्थाएं है। इसके साथ ही देश का सबसे बड़ा सीमेंट का हब भी यहीं है, जिसके कारण बाहर की कई महिलाएं यहां आकर काम करती है तथा निम्बाहेड़ा क्षेत्र में महिला कर्मचारियों की संख्या बहुत बड़ी तादाद में है, महिलाओं के साथ घटनाएं भी आए दिन होती रहती है। विधायक कृपलानी ने कहा कि हमारे हाथ से जिला चला गया कोई बात नहीं, लेकिन महिला थाना की अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा विजयपुर वाली घटना और कहीं ना हो इसलिए जितनी भी उपखंड क्षेत्र में महिला थाना बनाए जाएंगे, उतनी ही महिला सुरक्षित रहेगी। महिला थाने में पहुंचकर अपने मन की बात नहीं बता पाती है। अगर इनके लिए अलग सा थाना होगा तो वह अपने साथ हुए अपराधों को पुलिस के सामने रख पाएगी। इससे अपराध भी कम होंगे। अगर सरकार इस पर विचार करें, तो शुरुआत निम्बाहेड़ा से करें।
इस पर राज्य गृहमंत्री बेढम ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में जितने भी जिला मुख्यालय हैं, वहां पर महिला पुलिस थाना खुलवाया जा चुका है। अब सरकार जब भी जिलों के अलावा दूसरी जगह महिला थाना खोलने का विचार रखेगी, तो परीक्षण करवाया जाएगा तथा निम्बाहेड़ा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

What's your reaction?