1974
views
views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। एक देश एक चुनाव देश की प्रगति में सहायक है। यह देश को मजबूती प्रदान करेगा। वहीं हजारों करोड़ जो अलग अलग चुनाव कराने पर खर्च हो रहे हैं उनकी बचत होगी। समय की भी बचत होगी और देश का विकास तेजी से होगा। इसी को लेकर देश भर में सामाजिक कार्यकर्ता एक देश एक चुनाव का समर्थन कर रहे हैं। यह बात राजस्थान सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने छोटीसादड़ी में सामाजिक कार्यक्रम में आने के दौरान गोमाना गांव में किसानों के बीच कही। इस दौरान एक देश एक चुनाव अभियान के सोहनलाल आंजना द्वारा चलाए जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर यह देश हित में है। इस मौके पर सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी,धनराज शर्मा,श्याम सुंदर अग्रवाल,रामलाल आंजना,कन्हैयालाल पाटीदार,राज कुमार जणवा,कुशल जणवा,विशाल राव मराठा,दशरथ जणवा,विक्रम आंजना,धनराज कुमावत सहित कई किसान उपस्थित थे।