चित्तौड़गढ़ - रक्तदान शिविर में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, 202 यूनिट रक्त संग्रहित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

एक ने की देहदान की घोषणा

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष महिला दिवस के उपलक्ष में रविवार के दिन नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता के नेतृत्व में महिलाओं के लिए महिला रक्तदान शिविर का आयोजन गांधीनगर स्थित मांगलिक धाम प्रांगण में किया गया जिसमें रक्तदान 202 यूनिट दर्ज किया गया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ की अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, डाॅक्टर रीनू जोशी, मीना नरेन्द्र चोरडिया, अल्का जैन, रश्मि धाड़ेवा, सुमित्रा श्रीमाल, कपिला धोखा, नीता सांवत, अशोक श्रीमाल, उमेश जैन थे। लगभग दस वर्षों से महिला दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ही एटीबीएफ का नाम वर्ष 2022 के लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहले ही दर्ज किया जा चुका है। नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता के अनुसार शिविर का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे अतिथियों द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों के सम्मान में उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो भेंट कर उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।

सेल्फी पाइंट, अल्पाहार और प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

सचिव तारा पारीक के अनुसार रक्तदान के दौरान सेल्फी पाइंट के साथ एटीबीएफ द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में सफलता को दर्शाने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी रक्तदान करने पहुंची महिलाओं एवं परिजनों के लिए प्रेरणास्रोत होकर आकर्षक का केंद्र रहा।
रक्तदान शिविर में आगंतुकों का स्वागत तिलक, मोली बंधन कर गुड़ से मुंह मीठा करवाकर किया गया। बाद में रक्तदान करने पहुंची महिलाओं का पंजीयन काउंटर पर पंजीकरण कर रक्त जांच के बाद रक्तदान करवाया गया।
कुल मिलाकर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी महिला रक्तदान शिविर में महिलाओं ने गजब का उत्साह दिखाया। उनके खिलखिलाते चेहरे और जोश देखकर लग ही नहीं रहा था कि वो रक्तदान करने आई है बल्कि माहौल किसी समारोह जैसा लग रहा था, शिविर में अध्यापिकाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया, तो देवरानी-जेठानी ने और मां-बेटी ने भी एक साथ रक्तदान किया। खून देने वाली कई महिलाएं बन-संवरकर अपनी टोली के साथ शिविर में पहुंची। तो कुछ युवतियां ऐसी भी थी, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं ने पहुंचकर रक्तदान किया।  
महिला दिवस पर सिर्फ महिलाओं के लिए आयोजित इस रक्तदान शिविर की कमान भी एटीबीएफ की महिला टीम ने संभाल रखी थी। आयोजन में मंचासीन अतिथि भी महिलाएं ही थी। एक तरफ करीब दो दर्जन पलंग लगे थे। जहां महिलाएं उत्साह के साथ रक्तदान करती दिखी। रक्तदान के बाद कैंप मेें ही बने दो सेल्फी पाइंटों पर उन्होंने अपने ब्लड ग्रुप आइकन के साथ फोटो भी खिचवाएं। रक्तदाता महिलाओं के लिए अल्पाहार और उपहार की भी व्यवस्था की गई।
गांधीनगर से आई देवरानी-जेठानी नीतू और अन्नू बजाज ने तीसरी बार रक्तदान किया हालांकि देवरानी थोड़ा डरी हुई दिखी तो जेठानी ने यह कह हौंसला बढ़ाया कि खून तो कुछ दिनों में वापस बन जाएगा।

प्रशंसा पत्र के साथ किए उपहार भेंट

प्रत्येक महिला रक्तदाताओं को रक्तदान के उपरांत एटीबीएफ द्वारा प्रशंसा पत्र और प्रोत्साहन स्वरूप उपहार मोनोमार्क इंजीनियरिंग की तरफ से भेंट किए गए।
नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता ने बताया कि करीब दो महिनोें से महिला टीम स्कूल, कॉलेज, विभिन्न संस्थानों समेत घर-घर जाकर रक्तदान के लिए महिलाओं को प्रेरित करने में लगी थी।
जिंक काॅलोनी निवासी 53 वर्षीय नीना पोरवाल ने शिविर में देहदान की घोषणा की जिनका एटीबीएफ द्वारा स्वागत किया गया।

What's your reaction?